राजस्‍थान उपचुनाव 2024: सातों सीटों पर राजेंद्र भांबू सबसे अमीर, कनिका बेनीवाल के पास सर्वाधिक ज्‍वैलरी

राजस्‍थान विधानसभा की सातों सीटों दौसा, झुंझुनूं, सलूंबर, चौरासी, रामगढ़, खींवसर और देवली-उनियारा में 13 नवंबर को उपचुनाव 2024 हो रहे हैं। भाजपा, कांग्रेस, आरएलपी और बीएपी ने सभी सीटों पर अपने प्रत्‍याशी उतार दिए हैं।

राजस्‍थान उपचुनाव 2024 में प्रतयाशी की ओर से जमा करवाए जा रहे उनके संपत्ति व आपराधिक रिकॉर्ड का भी खुलासा है। राजस्‍थान की सातों सीटों में सबसे अमीर प्रत्‍याशी राजेंद्र भांबू व सबसे कम संपत्ति अनिल कटारा के पास है।

Rajasthan by-election 2024

राजस्‍थान उपचुनाव के प्रत्‍याशियों का विवरण

सलूंबर उपचुनाव 2024 (Salumbhar by-election 2024)
उदयपुर जिले की सलूंबर सीट पर भाजपा विधायक अमृतलाल मीणा का निधन के कारण खाली हुई है। बीएपी ने यहां से जितेश कटारा को दिया है। बीते चुनाव में सलूंबर में कांग्रेस की हार हो रही है। भाजपा के मीणा के सामने कोई नहीं जीत सका।

सलूंबर से भाजपा उम्‍मीदवार शांता देवी मीना साक्षर हैं। इनके पास कुल 1.17 करोड़ रुपए की संपत्ति है। लाख के आभूषण हैं। कोई वाहन नहीं है। इन पर 45 हजार का कर्ज भी है।
सलूंबर से कांग्रेस उम्‍मीदवार रेशमा मीना की उम्र 54 साल है। इनकी संपत्ति 51.68 लाख रुपए है। दो कार हैं। 3.50 लाख की ज्‍वैलरी। कर्ज 25 लाख रुपए का है।

खींवसर उपचुनाव 2024 (Khinvsar by-election 2024)
आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल के नागौर सांसद बनने से खींवसर सीट खाली हुई है। यहां से बेनीवाल साल 2008 में भाजपा, 2013 में निर्दलीय, 2018 व 2023 में आरएलपी टिकट पर जीते। पिछले उपचुनाव में भाई को टिकट। इस बार पत्‍नी कनिका बेनीवाल प्रत्‍याशी।

खींवसर में भाजपा उम्‍मीदवार रेवंतराम डांगा की संपत्ति 2.92 करोड़ रुपए है। इनके पास 23 लाख की ज्‍वैलरी। स्‍कॉर्पियो कार है। कर्ज 25.65 लाख रुपए का है।
राष्‍ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) प्रत्‍याशी कनिका बेनीवाल के पस 93.86 लाख की संपत्ति है। 42 लाख की ज्‍वैलरी। दो जीप।
कांग्रेस उम्‍मीदवार डॉ. रतन चौधरी के पास संपत्ति 13.24 करोड़ रुपए है। 56 लाख की ज्‍वैलरी है।

चौरासी उपचुनाव 2024 (Chaurasi by-election 2024)
राजस्‍थान के डूंगरपुर जिले की चौरासी सीट से विधायक राजकुमार रोत बांसवाड़ा सांसद बन गए। आदिवासी बाहुल्‍य चौरासी सीट पर भारत आदिवासी पार्टी (BAP) ने यहां से अनिल कटारा को टिकट दिया है। बीते दो चुनाव राजकुमार रोत ने जीते।
चौरासी भाजपा उम्‍मीदवार कारीलाल ननोमा के पास संपत्ति 22.67 लाख रुपए है। 7.95 लाख रुपए की ज्‍वैलरी। एक जीप और कर्ज 75 हजार रुपए।
चौरासी बीएपी उम्‍मीदवार अनिल कटारा के पास पीजी की डिग्री है। संपत्ति 7.49 लाख रुपए है। 5.56 लाख के गहने हैं। कर्ज दो लाख रुपए। वाहन एक भी नहीं।
चौरासी कांग्रेस उम्‍मीदवार महेश रोत पीजी तक शिक्षित हैं। संपत्ति 30.16 लाख रुपए। ज्‍वैलरी नहीं। एक कार व कर्ज छह लाख रुपए।

दौसा उपचुनाव 2024 (Dausa by-election 2024)
दौसा से कांग्रेस विधायक मुरारीलाल मीणा सांसद बन गए। मुरारी लाल मीणा का यहां काफी प्रभाव है। तीन बार विधायक रहे हैं। 2008 में बसपा व 2018 व 2023 में कांग्रेस की टिकट पर जीत दर्ज की। 2013 में भाजपा के शंकरलाल शर्मा के सामने चुनाव हारे।
दौसा से भाजपा उम्‍मीदवार जगमोहन मीणा के पास एलएलबी की डिग्री है। संपत्ति 4.53 करोड़ रुपए। 7.50 लाख की ज्‍वैलरी। तीन कार हैं। कर्ज 9.19 लाख रुपए।
दौसा से कांग्रेस डीडी बैरवा 48 साल के हैं। इनकी संपत्ति 9.59 लाख रुपए है। 96 हजार की ज्‍वैलरी। एक कार और कर्ज 55.22 लाख रुपए।

देवली-उनियारा उपचुनाव 2024 (Deoli-Uniyara by-election 2024)
टोंक जिले की देवली उनियारा से कांग्रेस विधायक हरीश मीणा के सवाई माधोपुर सांसद बन जाने के कारण यह सीट खाली हुई है। यहां पर बीते चार में से तीन विधानसभा चुनाव कांग्रेस ने जीते हैं। 2008 में नमोनारायण मीणा, 2018 व 2023 में हरीश मीणा जीते।
देवली-उनियारा से भाजपा उम्‍मीदवार राजेंद्र गुर्जर की उम्र 50 साल व शिक्षा बीए है। संपत्ति एक करोड़ 85 लाख रुपए है। 41 लाख क ज्‍वैलरी है। वाहन कोई नहीं है। कर्ज 19.98 लाख रुपए का है।
देवली-उनियारा कांग्रेस उम्‍मीदवार केसी मीणा की उम्र 58 साल है। संपत्ति 2.90 करोड़ रुपए है। 19 लाख की ज्‍वैलरी। 20 लाख की कार। कर्ज नहीं।
झुंझुनूं उपचुनाव 2024 (Jhunjhunu by-election 2024)
झुंझूनूं जिला मुख्‍यालय वाली इस सीट से कांग्रेस विधायक बृजेंद्र ओला सांसद बन गए। बीते चार विधानसभा चुनावों में यहां से बृजेंद्र ओला ने जीत दर्ज की है। साल 2023 के विधानसभा चुनाव में झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र में भाजपा में बगावत देखने को मिली।
झुंझुनूं से भाजपा उम्‍मीदवार राजेंद्र भांबू एमए तक शिक्षित हैं। इनकी संपत्ति 28.62 करोड़ रुपए है। 65 लाख की ज्‍वैलरी है। एक कार, दो स्‍कूटर। 8.80 करोड़ का कर्ज है।
झुंझुनूं से कांग्रेस उम्‍मीदवार अमित ओला के पास बीई की डिग्री है। कुल संपत्ति 20.98 करोड़ रुपए है। 1.68 करोड़ की ज्‍वैलरी। दो कार। कर्ज 3.23 करोड़ रुपए।

रामगढ़ उपचुनाव 2024 (Ramgarh by-election 2024)

राजस्‍थान के अलवर‍ जिले की सीट रामगढ़ पर साल 2008 और 2013 में ज्ञानदेव आहुजा ने जीत दर्ज की थी। साल 2018 में साफिया जुबेर और साल 2023 में कांग्रेस के जुबेर खान जीते। विधायक जुबेर खान के निधन की वजह से यह सीट खाली हुई है।
रामगढ़ से भाजपा उम्‍मीदवार सुखवंत सिंह के पास पीजी की डिग्री है। इनके संपत्ति 2.93 करोड़ रुपए है। 12 लाख की ज्‍वैलरी है। फॉर्च्‍यूनर कार और ट्रैक्‍टर है। 32 लाख का कर्ज।
रामगढ़ से कांग्रेस उम्‍मीदवार आर्यन के पास बीबीए की डिग्री है। इनकी संपत्ति 5.48 करोड़ रुपए है। 40 लाख की ज्‍वैलरी है। दो फॉर्च्‍यूनर, स्‍कॉडा कार व ट्रैक्‍टर है। कर्ज 32.72 लाख रुपए का है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+