बेटे और पति को जिंदा देख छलके महिला के आंसू, बोली- नहीं बता सकती ये खुशी
जवान बेटे को जिंदा देख नहीं रुके महिला के आंसू, बोली- आज मिली सबसे बड़ी खुशी
सवाई माधोपुर। दो दिन पहले 33 लोगों की जान लेने वाले बस हादसे में बचे अपने पति और बेटे को महिला की आंखे खुशी के आंसूओं से भर आई। महिला ने इसे अपने लिए बड़ी खुशी कहा तो बेटे ने इसे किस्मत कहा। राजस्थान के सवाई माधोपुर में एक बस 24 दिसबंर को बनास नदी में गिर गई थी, इसमें 33 लोगों की मौत हो गई थी, इस हादसे में अनुराग और उसके पिता भी घायल हुए थे लेकिन दोनों खुशकिस्मत रहे कि दोनों की जान बच गई।

मां के गले लगकर रोया अनुराग
सोमवार को अनुराग को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। हादसे में जिंदा बचे लोगों में अनुराग और उसके पिता भी हैं। सोमवार को अनुराग अस्पताल में ही अपनी मां से मिलकर खूब रोया। उसने कहा कि जैसा हादसा था, उससे बच जाना दूसरी जिंदगी मिलने जैसा है। उसकी मां की भी आंखें इस दौरान नम हो गईं। हादसे में घायल अनुराग के पिता अभी भी अस्पताल में हैं।

मदद के लिए कूदे युवक के पैर में गंभीर चोट
जब ये हादसा हुआ तो क्षेत्र के ही एक युवक ने मदद के लिए नदी में छलांग लगाई थी। इस युवक को पैर में गंभीर चोट लगी है और अब वो चल नहीं पा रहा है। हादसे मे घायल सिर्फ दो लोग अब अस्पताल में हैं। सोमवार को सरकार की ओर से आर्थिक मदद के चेक भी घायलों और मृतकों के परिजनों को दे दिए गए।

23 दिसंबर की सुबह हुआ था हादसा
राजस्थान के सवाई माधोपुर से 20 किलोमीटर दूर डूबी नाम की जगह के पास नदी में बस गिर गई थी। 23 दिसंबर की सुबह 7 बजे अनियंत्रित होकर बनास नदी में गिर गई थी। बस में करीब 60 यात्री थे।












Click it and Unblock the Notifications