Rajasthan Budget Session: हंगामेदार रहा विधानसभा का पहला दिन, राहुल गांधी की तरह जूली का माइक बंद करने का आरोप

Rajasthan Budget Session 2024: राजस्‍थान विधानसभा का बजट सत्र 2024-2025 बुधवार सुबह 11 बजे से शुरू हुआ। पहले दिन का सत्र हंगामेदार रहा और राजस्‍थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्षराहुल गांधी की तरह माइक बंद करने का आरोप लगाया। सदन की कार्यवाही गुरुवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

Rajasthan Assembly Session

राजस्थान विधानसभा सत्र शुरू होने के करीब 45 मिनट बाद ही विपक्षी दलों के नेताओं ने जमकर नारेबाजी की। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने इस साल का पहला सत्र का कारण बताते हुए राज्यपाल का अभिभाषण न होने पर सवाल उठाए। साथ ही उन्होंने कहा कि लोकसभा के बाद अब यहां भी हमारा माइक बंद किया जा रहा है।

विपक्षी दल के नेताओं ने सदन में जमकर नारेबाजी की और स्पीकर से 'प्लास्टिक मुक्त राजस्थान' की जगह 'संविधान बचाने' की शपथ दिलाने की मांग की। दूसरे सत्र में राज्यपाल का अभिभाषण न होने पर भी विपक्ष ने सवाल उठाए और इसे संविधान को चुनौती देना करार दिया तो स्पीकर वासुदेव देवनानी ने जवाब देते हुए कहा कि दूसरे सत्र में राज्यपाल का अभिभाषण जरूरी नहीं है। यह जवाब सुनकर विपक्षी दलों ने फिर हंगामा शुरू कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+