Rajasthan Budget 2025: राजस्थान बजट में 2 लाख परिवार को पट्टों की घोषणा, जमीन का ड्रोन से होगा सर्वे
Rajasthan Budget 2025 Live: राजस्थान की उप मुख्यमंत्री व वित्त मंत्री दीया कुमारी आज 19 फरवरी (बुधवार) को सुबह 11 बजे से राजस्थान विधानसभा में बजट 2025-26 पेश कर रही हैं। राजस्थान बजट में आजमन की कई बड़ी सौगातें दी गई हैं। सवा लाख युवाओं के लिए सरकारी नौकरी और 2 लाख परिवारों को नए पट्टे वितरित किए जाने की बड़ी घोषणाएं की गई हैं।
'विकसित राजस्थान' की थीम पर यह ग्रीन बजट है, जो राजस्थान की भजनलाल शर्मा का दूसरा पूर्ण बजट है। बजट में कोचिंग सिटी कोटा, सीकर, जयपुर और जोधपुर में छात्राओं की बढ़ती आत्महत्याओं को रोकने के लिए युवा साथी केंद्र खोले जाने का ऐलान किया गया है।

यहां देखें Rajasthan Budegt Live Video
राजस्थान बजट 2025 की प्रमुख घोषणाएं (Rajasthan Budget 2025 Announcements)
स्टार्टअप और कौशल विकास
- 50 हजार युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा।
- प्रदेश में 5,000 से अधिक स्टार्टअप्स हैं, और अगले साल 1,500 नए स्टार्टअप्स बनाए जाएंगे।
- 750 से अधिक स्टार्टअप्स को फंडिंग दी जाएगी।
- स्टार्टअप्स के लिए हैदराबाद, दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में हेल्प डेस्क बनाए जाएंगे।
- कोटा में 150 करोड़ रुपये की लागत से विश्वकर्मा स्किल इंस्टीट्यूट की स्थापना होगी।
- 1,500 स्कूलों में अटल टिंकरिंग लैब्स का निर्माण होगा।
- अलवर, अजमेर, बीकानेर में डिजिटल प्लानेटेरियम बनाए जाएंगे।
युवाओं के लिए रोजगार और उद्यमिता
- 1.5 लाख निजी क्षेत्र की नौकरियां उपलब्ध कराई जाएंगी।
- केंद्र सरकार द्वारा स्कीम फॉर फर्स्ट टाइम एंटरप्रेन्योर की शुरुआत की जाएगी, जिससे 25,000 महिला और एससी-एसटी उद्यमी लाभान्वित होंगे।
- विश्वकर्मा युवा उद्यमी योजना के तहत 2 करोड़ तक के लोन पर 8% ब्याज सब्सिडी और 5 लाख रुपये तक की मार्जिन मनी दी जाएगी।
- राजस्थान रोजगार नीति 2025 के तहत रोजगारपरक प्रशिक्षण दिए जाएंगे।
राजस्थान पर्यटन क्षेत्र
- 975 करोड़ रुपये की लागत से पर्यटन विकास कार्य किए जाएंगे।
- ट्राइबल टूरिस्ट सर्किट के विकास के लिए 100 करोड़ रुपये की योजना।
- 6000 वरिष्ठ नागरिकों को हवाई यात्रा और 50,000 को एसी ट्रेन से तीर्थ यात्रा करवाई जाएगी।
- जयपुर में गोविंद देवजी कला महोत्सव का आयोजन होगा, जिसके लिए 50 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
राजस्थान औद्योगिक विकास
- सिंगल विंडो सिस्टम के तहत निवेशकों के लिए 149 विभागों से परमिशन प्राप्त होगी।
- नए औद्योगिक क्षेत्रों का विकास और लॉजिस्टिक पार्क का निर्माण।
- दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर से 2 लॉजिस्टिक पार्क बनाए जाएंगे।
राजस्थान शहरी विकास
- ड्रोन से सर्वे पूरा करवाकर 2 लाख परिवारों को नए पट्टे दिए जाएंगे।
- पंडित दीनदयाल उपाध्याय शहरी विकास योजना के तहत 12 हजार 50 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
- शहरी निकायों में 500 पिंक टॉयलेट बनाए जाएंगे।
राजस्थान इंफ्रास्ट्रक्चर
- जयपुर में मेट्रो के दूसरे फेज का काम 12 हजार करोड़ रुपये की लागत से होगा।
- 15 शहरों में रिंग रोड बनेंगे, जिनके लिए 50 करोड़ रुपये का प्रावधान।
- रोडवेज के लिए 500 नई बसों की खरीद।
राजस्थान सड़क और परिवहन
- 9 ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे का निर्माण, जिनकी लागत 60 हजार करोड़ रुपये होगी।
- 2750 किमी से अधिक सड़कें बनाई जाएंगी और 21 हजार किमी सड़कों का उन्नयन किया जाएगा।
- 5 हजार से अधिक ग्रामीण कस्बों में सीमेंट कंक्रीट से अटल प्रगति पथ बनेंगे।
राजस्थान बिजली और जल
- 10 गीगावाट के बिजली पावर प्लांट लगाए जाएंगे।
- 20700 मेगावाट बिजली सप्लाई की जाएगी।
- 5 लाख घरेलू और 5000 कृषि कनेक्शन दिए जाएंगे।
- 2 लाख घरों को नए पानी कनेक्शन दिए जाएंगे।
- जल जीवन मिशन के तहत 400 करोड़ रुपये से पेयजल कार्य किए जाएंगे।
राजस्थान में सरकारी नौकरी और भर्ती
- 1 लाख 25 हजार सरकारी पदों पर भर्ती की जाएगी।
- राज्य के विभिन्न विभागों में रोजगार मेलों और कैंपस इंटरव्यू आयोजित होंगे।
राजस्थान बजट 2025 घोषणाओं की अन्य खबरें












Click it and Unblock the Notifications