राजस्थान: BJP के सुखबीर जौनपुरिया की संपत्ति 142 करोड़ रुपए, कांग्रेस के करण सिंह पर 19 करोड़ का कर्ज
Lok Sabha Election 2024 Rajasthan: लोकसभा चुनाव 2024 में राजस्थान की 13 सीटों पर दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होगा। सभी लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थम चुका है। मतदान बूथों के लिए रवाना हो चुके हैं। प्रदेश की सीमाएं सील हो चुकी हैं।
राजस्थान में दूसरे चरण के मतदान वाली 13 सीटों में टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर-जैसलमेर, जालौर-सिरोही, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा, झालावाड़ शामिल है।

सुखबीर जौनपुरिया सबसे अमीर
दूसरे चरण के मतदान में टोंक-सवाई माधोपुर सीट से भाजपा उम्मीदवार सुखबीर सिंह जौनपुनिया सबसे अमीर प्रत्याशी हैं। इनके पास 142 करोड़ रुपए की संपत्ति है, जो इन्होंने अपने चुनाव शपथ पत्र में बताई है। वहीं, जोधपुर से कांग्रेस उम्मीदवार करण सिंह उचियारड़ा सबसे ज्यादा कर्जदार हैं। इन पर 19 करोड़ से ज्यादा का कर्ज है।
दो पूर्व CM से लेकर लोकसभा अध्यक्ष तक की प्रतिष्ठा दांव पर
लोकसभा चुनाव 2024 में राजस्थान की 13 सीटों पर दूसरे चरण के मतदान में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। इसमें दो पूर्व सीएम के बेटे, दो केंद्रीय मंत्री खुद व लोकसभा अध्यक्ष भी शामिल हैं।
पूर्व CM वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह झालावाड़ सीट पर फिर चुनाव लड़ रहे हैं। मुकाबला दुष्यंत सिंह vs कांग्रेस की उर्मिला जैन भाया के बीच है।
पूर्व CM अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत इस बार जालोर-सिरोही सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इनके सामने भाजपा के लुंबाराम चौधरी हैं। वैभव ने साल 2019 में जोधपुर से चुनाव लड़ा था।
मौजूदा सांसद व मोदी सरकार में मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत व कैलाश चौधरी भी मैदान हैं। शेखावत जोधपुर व चौधरी बाड़मेर-जैसलमेर से चुनाव लड़ रहे हैं। इनके अलावा कोटा संसदीय क्षेत्र से लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भी उम्मीदवार हैं।
पर यूं तो भाजपा-कांग्रेस उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर है। बाड़मेर में निर्दलीय रविंद्र सिंह भाटी ने तो दोनों ही पार्टी उम्मीदवारों का खेल बिगाड़ चुका है।
इन प्रमुख उम्मीदवारों के लिए अलावा ऐसे भी प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनकी शिक्षा समेत अन्य जानकारी सुखिर्यों में है। सांसद बनने की दौड़ में शामिल उम्मीदवारों में आठ तो सिर्फ साक्षर हैं जबकि चार उम्मीदवार पांचवीं पास हैं।
दूसरे चरण की सीटों पर राजस्थान के प्रमुख उम्मीदवार
1. टोंक-सवाई माधोपुर में सुखबीर सिंह vs हरीश मीणा
2. अजमेर में भागीरथ चौधरी vs रामचंद्र चौधरी
3. पाली में पीपी चौधरी vs संगीता बेनीवाल
4. जोधपुर में गजेंद्र सिंह शेखावत vs करण सिंह उचियारड़ा
5. बाड़मेर-जैसलमेर में कैलाश चौधरी vs उम्मेदाराम बेनीवाल vs रविंद्र सिंह भाटी (IND)
6. जालौर-सिरोही में लुंबाराम चौधरी vs वैभव गहलोत
7. उदयपुर में मन्नालाल रावत vs ताराचंद
8. बांसवाड़ा में महेंद्रजीत सिंह मालवीय vs राजकुमार रोत (AAP)
9. चित्तौड़गढ़ में सीपी जोशी vs उदयलाल आंजना
10. राजसमंद में महिमा सिंह vs दामोदार गुर्जर
11. भीलवाड़ा में दामोदर अग्रवाल vs डॉ. सीपी जोशी
12. कोटा में ओम बिरला vs प्रह्लाद गुंजल
13. झालावाड़ में दुष्यंत सिंह vs उर्मिला जैन












Click it and Unblock the Notifications