Rajasthan: शाहपुरा MLA लालाराम बैरवा की SDM को धमकी-'नई नौकरी है, तकलीफ हो जाएगी', देखें वीडियो
Shahpura MLA Viral: राजस्थान में भजन लाल शर्मा की सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार से पहले शाहपुरा विधायक लालाराम बैरवा का महिला एसडीएम के साथ वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें विधायक पर सत्ता का गुरुर चढ़ा दिख रहा है। (वीडियो नीचे)
वायरल वीडियो में शाहपुरा विधायक लालाराम बैरवा महिला उपखंड अधिकारी को सार्वजनिक कार्यक्रम में जलील करते नजर आ रहे हैं। कह रहे हैं कि उनकी नई-नई नौकरी में तकलीफ हो जाएगी।

वायरल वीडियो राजस्थान के भीलवाड़ा के शाहपुरा की रायल ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का बताया जा रहा है। मंच पर विधायक लालाराम बैरवा के पास महिला एसडीएम भी बैठी थीं।
कार्यक्रम में आमजन से संवाद के दौरान क्षेत्र में अवैध कोयला भट्टियों के खिलाफ कार्रवाई और महिला मेटो को बदलने की बात उठी तो विधायक लालाराम बैरवा अचानक तैश में आ गए।
Recommended Video
विधायक बैरवा ने एसडीएम को चेताते हुए कहा कि 'मैं फिर कह रहा हूं। आप बहस मत करिए। इस मामले में कलेकटर से बात करेंगे तो उनकी नई-नई नौकरी में तकलीफ हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications