Rajasthan Bharti Calendar 2026: 1 लाख सरकारी पदों पर होगी भर्ती, टीचर-पटवारी से लेकर पुलिस में बंपर वैकेंसी
Rajasthan Bharti Calendar 2026: राजस्थान सरकार ने साल 2026 के लिए भर्ती परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। इस साल के बजट में भी डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने कहा था कि सरकार का फोकस रोजगार सृजन के साथ युवाओं को रोजगार देने वाला भी बनाना है। इस साल लगभग 1 लाख से अधिक सरकारी पदों पर आवेदन और परीक्षाओं का कार्यक्रम शामिल है। कैलेंडर के मुताबिक, कुल 44 अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं का विवरण दिया गया है।
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह बड़ी खुशखबरी है। इस साल विभिन्न विभागों में नौकरी पाने के मौके मिलेंगे। राज्य सरकार का उद्देश्य युवाओं को रोजगार देना और चयन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना है। पुलिस, पटवारी, टीचर से लेकर ग्राम विकास अधिकारी समेत कई और पदों के लिए वैकेंसी निकलने वाली है।

Rajasthan Bharti Calendar 2026: इन पदों पर इस साल होगी भर्तियां
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती: 10,000 से अधिक पद
राजस्थान पुलिस विभाग ने कांस्टेबल भर्ती के लिए परीक्षा कार्यक्रम घोषित किया है। अनुमानित तौर पर लगभग 10,000 पदों पर भर्ती होगी, जिसमें 12वीं पास युवा आवेदन कर सकते हैं। लिखित परीक्षा के बाद फिजिकल टेस्ट और साक्षात्कार चरण होंगे। यह पुलिस भर्ती स्टेट के सबसे बड़े रोजगारों में से एक है और युवाओं के बीच बहुत लोकप्रिय है।
शिक्षा विभाग और अन्य प्रशासनिक पदों पर भर्ती
राजस्थान में शिक्षा विभाग, पंचायत विभाग, एग्जीक्यूटिव विभाग आदि में भी बड़ी संख्या में भर्तियाँ होने वाली हैं। इनमें शामिल हैं:
ग्रेड-III शिक्षक / शिक्षा विभाग पद
पटवारी / ग्राम विकास अधिकारी (VDO)
प्रशासनिक सहायक, कार्यालय अधिकारी वगैरह। ये पद राज्य भर के सरकारी विभागों में रोजगार के प्रमुख अवसर हैं और हजारों युवाओं के लिए आवेदन खुलेंगे।
भर्ती कैलेंडर का टाइमटेबल
राज्य सरकार ने महीनेवार कार्यक्रम भी जारी किया है जिसमें:
जनवरी में 8+ परीक्षाएँ,
फरवरी, मार्च, अप्रैल में क्रमशः 3-4 परीक्षाएं
जून से सितंबर तक कई प्रमुख भर्ती
और
अक्टूबर-दिसंबर में भी कई सरकारी नौकरियों की परीक्षा होने वाली हैं।
Rajasthan Sarkari Naukri: कई और पदों पर भी निकलेंगी भर्तियां
साल 2026 में भर्ती कैलेंडर के तहत और भी संभावित अवसर हैं:
राजस्थान स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड (RSSB) के तहत LDC, जूनियर असिस्टेंट, लैब असिस्टेंट, एग्रीकल्चर सुपरवाइजर और फॉरेस्टर जैसी नौकरिया (लगभग 12,800+ पद)।
आरएसएसबी जूनियर इंजीनियर (RSSB JEN) भर्ती: इंजीनियरिंग योग्यता वालों के लिए 1000+ पदों का ड्राइव।
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल सहित अन्य सुरक्षा विभाग की वैकेंसीज़।
Rajasthan News: रोजगार पोर्टल करते रहें चेक
हरेक भर्ती के लिए शैक्षिक पात्रता, उम्र सीमा, चयन प्रक्रिया (लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षा, दस्तावेज़ सत्यापन) अलग-अलग होगी। इसलिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट और सरकार की ओर से जारी नोटिफिकेशन को नियमित रूप से चेक करना चाहिए। इससे समय पर आवेदन और परीक्षा की जरूरी जानकारी आपको मिलेती रहेगी। राजस्थान का 2026 भर्ती कैलेंडर लाखों नौकरी चाहने वालों के लिए सुनहरा मौका है। पुलिस, शिक्षक, प्रशासनिक, तकनीकी और ग्रामीण विकास जैसे कई क्षेत्रों में भर्तियां होने से बेरोजगार युवाओं को स्थिर सरकारी नौकरी पाने का मार्ग मिलेगा। तैयार रहें और संभावित अवसरों पर समय से आवेदन करें।












Click it and Unblock the Notifications