वसुंधरा राजे सरकार ने OBC कोटा 21% से बढ़ाकर 26% किया, राज्य में मिलेगा 54 फीसदी आरक्षण

नई दिल्लीः राजस्थान विधानसभा में आरक्षण पर नया बिल पास किया गया है। सरकार ने ओबीसी कोटा में आरक्षण बढ़ा दिया है। इस बिल में ओबीसी कोटा 21% से बढ़ाकर 26% किया गया है। इस बिल के बाद राजस्थान में गुर्जर सहित 5 जातियों को चौथी बार अलग से 5% आरक्षण दिया गया है। इस बिल के बाद ओबीसी कोटा दो कैटेगरी में बटेगा। पहली कैटेगरी में 21% रहेगा और दूसरी कैटेगरी में 5% गुर्जर होंगे।

Rajasthan Assembly passes bill raising OBC quota to 26%

राजस्थान में इस बिल के बाद कुल आरक्षण 54% हो जाएगा

राजस्थान में इस बिल के बाद कुल आरक्षण 54% हो जाएगा

राजस्थान में इस बिल के बाद कुल आरक्षण 54% हो जाएगा। राज्य में अब तक एससी को 16%, एसटी को 12 ओबीसी को 21% आरक्षण मिलता था। राज्य में 54 फीसदी आरक्षण पर वसुंधरा राजे सरकार ने प्रीम कोर्ट के इंद्रा साहनी केस का हवाला दिया है, जिसमें राज्य में आधी से ज्यादा ओबीसी आबादी होने की विशेष परिस्थितियों में कुल आरक्षण 50% से ज्यादा आरक्षण दिया जा सकता है।

बिल को राज्यपाल के पास भेजा जाएगा

बिल को राज्यपाल के पास भेजा जाएगा

विधानसभा में बिल पास होने के बाद बिल को राज्यपाल के पास दस्तखत के लिए भेजा जाएगा। इसके बाद ही राज्य में आरक्षण की नई व्यवस्था अमल में आएगी। कुछ लोग इस बिल को अदालत में चुनौती दे सकते हैं। इससे पहले भी इसी तरह का बिल खारिज किया जा चुका है।

आरक्षण के लिए राज्य में हो चुकी है हिंसा

आरक्षण के लिए राज्य में हो चुकी है हिंसा

माना जा रहा है कि सरकार ये बिल चुनाव को देखते हुए लाई हैं क्यों कि राजस्थान में गुर्जर समाज आरक्षण के लिए काफी समय से आंदोलनरत है। कई बार इस आंदोलन ने हिंसक रूप अख्तियार किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+