Rajasthan News: मिलिए राजस्‍थान की यंगेस्‍ट प्रत्‍याशी संजना जाटव से, जिसने कटवा दिया 4 बार के MLA का टिकट

Youngest Candidate in Rajasthan Election: राजस्‍थान के अलवर जिले में कठूमर सीट से कांग्रेस ने 25 साल की संजना जाटव को मैदान में उतारा है।

Sanjna Jatav (Kathumar) in Rajasthan Chunav 2023: चुनाव में नेता की उम्र कोई मायने नहीं रखती। प्रत्‍याशी बनने के लिए सिर्फ जीताऊ होना ही काफी है। राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस उम्‍मीदवारों में अमीन खां व संजना जाटव इसक बात के ताजा उदाहरण हैं।

राजस्‍थान चुनाव 2023 में सबसे कम उम्र में की प्रत्‍याशी संजना जाटव है, जो 25 साल की उम्र में अलवर जिले की कठूमर से चुनाव लड़ रही हैं। वहीं, सबसे बुजुर्ग प्रत्‍याशी अमीन खां हैं, जो बाड़मेर जिले की शिव सीट से उम्‍मीदवार हैं।

Sanjana Jatav on Kathumar

महज 25 साल की उम्र में राजस्‍थान विधानसभा की कठूमर सीट से कांग्रेस प्रत्‍याशी संजना जाटव की चुनाव मैदान में उतरने की कहानी काफी दिलचस्‍प है। इनके लिए कांग्रेस ने चार बार के एमएलए 69 वर्षीय बाबूलाल बैरवा तक का टिकट काट दिया।

Sanjana Jatav on Kathumar

बता दें कि संजना ने एलएलबी तक की पढ़ाई की है। अलवर से जिला परिषद सदस्‍य रह चुकी हैं। पिछले कुछ समय से कांग्रेस में सक्रिय हुईं संजना एससी वर्ग से आती हैं। प्रियंका गांधी की गुड लिस्‍ट वाले युवा नेताओं में से एक हैं। संजना जाटव प्रियंका गांधी के अभियान 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' से जुड़ी हुई हैं।

1980 से सक्रिय बाबूलाल बैरवा

बाबूलाल बैरवा 43 साल से राजनीति में हैं। उनके अनुभव के सामने संजना जाटव की युवा सोच भारी पड़ गई। बाबूलाल 1980 में कठूमर से निर्दलीय विधायक बने थे। फिर 1985, 2008 और 2018 विधायक बने हैं। अब बाबूलाल बैरवा की जगह कठूमर से प्रत्‍याशी बनाई गई संजना जाटव राजस्‍थान चुनाव में यंगेस्‍ट उम्‍मीदवार के रूप में भी सुर्खियों में है।

Sanjana Jatav on Kathumar

संजना जाटव ने किया चंबल के पानी का वादा

इन दिनों संजना जाटव कठूमर विधानसभा क्षेत्र के गांव-गांव और ढाणी ढाणी में जनसम्‍पर्क कर रही है। वोट मांग रही है। जीत का आशीर्वाद ले रही हैं। संजना जाटव वादा भी कर रही है कि अगर वह कठूमर की विधायक बनी तो क्षेत्र में चंबल का पानी लाने के लिए प्रयास करेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+