Rajasthan Assembly Election 2023: सबसे अमीर 166 करोड़ की संपत्ति वाले उम्मीदवार का क्या हुआ?

राजस्थान में दशकों का रिवाज इस चुनाव में भी कायम है। हर पांच साल बाद सत्ता परिवर्तन की परंपरा एक बार फिर से राजस्थान विधानसभा चुनाव में देखने को मिली। हालांकि अशोक गहलोत दावा कर रहे थे कि वह इस रिवाज को तोड़ देंगे, लेकिन आज नतीजे सामने आने के बाद वह राज्यपाल कलराज मिश्र को अपना इस्तीफा सौंप आए।

इस चुनाव में कई दिग्गज नेताओं को हार का मुंह देखना पड़ा। अशोक गहलोत सरकार में एक दर्जन से अधिक कैबिनेट मंत्री इस चुनाव में हार गए। कई ऐसे नेता हार गए जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। बड़े-बड़े नेता चुनावी मैदान में औंधे मुंह गिर गए। इस चुनाव में कांग्रेस की ओर से सबसे अमीर उम्मीदवार प्रत्याशी रफीक मंडेलिया भी मैदान में थे। वह कांग्रेस की ओर से चुरू विधानसभा सीट से मैदान में थे।

Rafiq Mandelia

रफीक मंडेलिया की बात करें तो उनके हलफनामे के अनुसार उनके पास कुल 166 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति है। वह लगातार चौथी बार चुनावी मैदान में थे। पिछले चुनाव में भी वह कांग्रेस की ओर से चुनावी मैदान में ते। 2009 में और 2019 में वह लोकसभा चुनाव भी लड़े। लेकिन इस बार रफीक को हार का मुंह देखना पड़ा।

रफीक को इस विधानसभा चुनाव में हरलाल सहारन के खिलाफ हार का मुंह देखा पड़ा। हरलाल ने रफीक को 6874 वोटों से मात दी। हरलाल को 99432 वोट मिले जबकि रफीक को 92558 वोट मिले। पिछले चुनाव में रफीक को राजेंद्र राठौड़ से हार का सामना करना पड़ा था।

बता दें कि इस बार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ी हार का मुंह देखना पड़ा है। राजस्थान में विधानसभा की 199 सीटों पर हुए मतदान में से कांग्रेस को 69 सीटों पर जीत मिली जबकि भाजपा को 115 सीटों पर जीत मिली, जबकि अन्य के खाते में 15 सीटें गईं।

राजस्थान के साथ कांग्रेस को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में भी हार का मुंह देखना पड़ा है। इन तीनों ही राज्य में भाजपा ने प्रचंड बहुमत हासिल किया है। हालांकि कांग्रेस के लिए राहत भरी खबर यह है कि पहली बार पार्टी तेलंगाना में सरकार बनाने जा रही है, यहां कांग्रेस को बहुमत मिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+