Rajasthan Opinion Poll 2023: राजस्थान में किसकी बनेगी सरकार? क्या बदलेगा इतिहास?

Rajasthan Opinion Poll 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों ने कमर कस ली है। कांग्रेस की ओर से कहा जा रहा है कि इस बार प्रदेश में इतिहास बदलेगा और उसकी फिर से शानदार वापसी होगी लेकिन बीजेपी का दावा है कि राज्यवासियों को अब कांग्रेस से मुक्ति चाहिए और इसी कारण यहां पर कमल खिलेगा।

 Rajasthan Opinion Poll 2023

दोनों पार्टियों की ओर से चुनाव के लिए एड़ी-चोटी का दम लगा दिया गया है तो वहीं इस चुनाव को लेकर IANS-Polstrat ने एक बड़ा सर्वे किया है और ये जानने कि कोशिश की है कि आखिर राज्यवासियों के मन में क्या चल रहा है?

राजस्थान में कांग्रेस को 97 से 105 सीटें मिलने का अनुमान

IANS-Polstrat ने 1 से 13 सितंबर के बीच में राज्य में एक पोल-सर्वे किया, जिसमें उसे चौंकाने वाले नतीजे हासिल हुए हैं। इस रिजल्ट के मुताबिक इस बार के चुनाव में 200 विधानसभा सीटों वाले राजस्थान में कांग्रेस को 97 से 105 सीटें मिल रही हैं तो वहीं इस सर्वे में बीजेपी को 89-97 सीटें हासिल हो रही हैं जबकि बीएसपी को 0-4 सीटें मिलने की संभावना है।

कांग्रेस की होगी राज्य में वापसी!

जिसका मतलब ये हुआ कि राज्य में एक बार फिर से कांग्रेस की ही सरकार बनने जा रही है। अगर ये बात सही साबित होती है तो ये मिथ्य भी हट जाएगा कि 'राज्य में कोई सरकार लगातार दूसरी बार सत्ता में नहीं आती है।'

इस सर्वे रिपोर्ट से कांग्रेस खेमा खुश!

हालांकि ये एक Opinion Poll है। एक महीने बाद फिर से IANS-Polstrat सर्वे कराएगा। फिलहाल इस सर्वे रिजल्ट ने तो कांग्रेस खेमे को खुश कर दिया है, देखते हैं चुनावी नतीजे सर्वे के दावे को सही साबित करते हैं या नहीं।

राजस्थान में 200 विधानसभा सीटें हैं

मालूम हो कि राजस्थान में 200 विधानसभा सीटें हैं। इनमें से 34 सीटें एससी और 25 सीटें एसटी वर्ग के लिए आरक्षित हैं। आपको बता दें कि इससे पहले 7 दिसंबर 2018 को राजस्थान में विधानसभा चुनाव हुए थे, जिसमें कांग्रेस 100 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बन गई, जो बहुमत से 1 सीट कम थी।

सीएम अशोक गहलोत ने सरदारपुरा से जीत दर्ज की थी

जबकि भाजपा ने 73 सीटें जीतीं, कांग्रेस ने बहुजन समाज पार्टी के साथ मिलकर सरकार बनाई थी। वसुंधरा राजे ने झालरापाटन, सचिन पायलट ने टोंक और अशोक गहलोत ने सरदारपुरा से जीत दर्ज की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+