PM Modi Rajasthan Rally: लाल डायरी और पेपर लीक पर पीएम मोदी ने घेरा, कहा- दोषी जेल जाएंगे
PM Modi Rally Rajasthan: राजस्थान विधानसभा चुनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ताबड़तोड़ प्रचार अभियान जारी है। एक दिन पहले जहां पीएम मोदी ने हनुमानगढ़ और पाली में जनसभा को संबोधित किया तो वहीं आज (21 नवंबर) बारां और कोटा में विशाल रैली में गहलोत सरकार पर जमकर हमला बोला।
राजस्थान में राजस्थान में 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने पूरी ताकत झोंक रखी है। बीजेपी के सभी स्टार प्रचारकों का इन दिनों राज्य में ताबड़तोड़ रैली हो रही है। इसी कड़ी में पीएम मोदी ने कई जनसभा को संबोधित किया। इसी के साथ जयपुर में रोड शो का भी कार्यक्रम है।

कांग्रेस को जमकर घेरा
बारां के अंता में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने "राजस्थान की यही पुकार ..राजस्थान की यही पुकार - आ रही है भाजपा सरकार।" का नारा दिया। साथ ही कहा कि, "भारत को आजादी को 75 वर्ष पूरे हो गए हैं और अब हमारे सामने विकसित भारत का लक्ष्य है। ये राजस्थान को विकसित बनाए बिना भारत को विकसित बनाने का लक्ष्य अधूरा है लेकिन भ्रष्टाचार , परिवारवाद और तुष्टिकरण नाम के देश के 3 दुश्मन हमारे बीच हैं तब तक ये संकल्प पूरा होना मुश्किल है और कांग्रेस इन 3 बुराइयों की सबसे बड़ी प्रतीक है।"
कांग्रेस पर लगाया राजस्थान बेचने का आरोप
इसी के साथ गहलोत सरकार के पूर्व मंत्री गुढ़ा की लाल डायरी का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि "आजकल राजस्थान की लाल डायरी की सबसे अधिक चर्चा है। इस लाल डायरी के पन्ने जैसे-जैसे खुल रहे हैं, वैसे वैसे जादूगर जी के चेहरे पर हवाइयां उड़ रही है। इस लाल डायरी में साफ-साफ लिखा है कि कांग्रेस सरकार ने 5 वर्षों में आपके जल, जंगल और जमीन को कैसे बेचा है।"
कोटा रैली में उठाया पेपर लीक का मुद्दा
पीएम मोदी ने अंता के बाद कोटा में रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पेपर लीक का मुद्दा उठाते हुए गहलोत सरकार पर जमकर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। पीएम मोदी ने कोटा में विजय संकल्प सभा को संबोधित करते हुए कहा, "कोटा शिक्षा की भी नगरी है। युवाओं के लिए सपनों की भी नगरी है। देश भर से युवा यहां पढ़ने आते हैं। कोटा से बेहतर कौन जानता है कि सपनों का मतलब क्या होता है। कांग्रेस ने पिछले 5 साल में बार-बार राजस्थान के युवाओं के सपनों को तोड़ा है। ऐसी कोई परीक्षा नहीं, ऐसा कोई पेपर नहीं जो कांग्रेस ने बेचा नहीं।"
पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस का पेपर लीक माफिया युवाओं के सपनों पर भारी पड़ गया है इसलिए राजस्थान बेरोजगारी के मामले में देश में अग्रणी है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं परीक्षा के पेपर लूट कर जिसने भी अपने लॉकर भरे हैं, उसका लॉकर टूटेगा और वे लॉकअप में जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications