Rajasthan: डॉक्टर किरोड़ी-प्रभारी राधामोहन दास की क्यों हुई मुलाकात, नेताओं की उड़ गई नींद, जानिए पूरा मामला ?

Rajasthan Assembaly By-Election News: हरियाणा में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद अब राजस्थान में विधानसभा उपचुनावों को लेकर नेताओं ने युद्ध स्तर पर कशमकश शुरू कर दी है। भाजपा नेताओं की जयपुर से दिल्ली दौड़ देखने को मिल रही है।

राजस्थान में 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने है। इन सीटों पर भाजपा के लिए बड़ी चुनौत यह है कि जिन सीटों पर उपचुनाव होने उनमें से उदयपुर जिले की सलूंबर सीट पर ही भाजपा का कब्जा रहा है। बाकी 6 विधानसभा सीटों में से 5 पर कांग्रेस के विधायक लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बन गए है तो एक सीट पर कांग्रेस विधायक का निधन हो गया है।

प्रदेश की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव को लेकर जिले से लेकर प्रदेश और राष्ट्रीय भाजपा नेतृत्व में अब ताकत झौंकना शुरू कर दिया है। जिला स्तर से लेकर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर बैठकों में महामंथन का दौर भी शुरू हो चुका है।

rajasthan-assembly-by-election-doctor-kiroris-intervention-met-in-charge-radhamohan-in-delhi

इसी बीच भाजपा के सियासी गलियारों में मंत्री किरोड़ी लाल मीना और राजस्थान भाजपा प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल के बीच दिल्ली में हुई मुलाकात की जबरदस्त चर्चाएं शुरू हो गई है।

भाजपा के एक खेमे का मानना है कि डॉक्टर किरोड़ी लाल मीना ने देवली-उनियारा विधानसभा सीट पर प्रत्याशी के चयन को लेकर प्रभागी राधामोहन दास अग्रवाल से चर्चा कर अपना सुझाव दिया है तो कुछ लोगों का यह भी मानना है कि डॉक्टर किरोड़ी ने अपने खेमे के कुछ नेताओं के नाम बतौर प्रत्याशी बनाने के लिए पैनल में रखने के लिए दिए है।

इधर एक दूसरा खेमा और है जो यह मान रहा है कि दौसा विधानसभा सीट के उपचुनाव को लेकर भी डॉक्टर किरोड़ी ने अपना दखल दिया है और प्रत्याशी चयन को लेकर कुछ नामों के सुझाव दिए है।

हालांकि टोंक जिले की देवली-उनियारा विधानसभा सीट को लेकर डॉक्टर किरोड़ी के दखल के बाद स्थानीय भाजपा नेताओं में खलबली देखी जा रही है। जो नेता अपनी दावेदारी ठोक रहे थे वह नेता अब डॉक्टर किरोड़ी लाल मीना की इस मुलाकात के बाद असमंजस की स्थिति में आ गए है।

आपकों बता दे कि बिते दिनों डॉक्टर किरोड़ी लाल मीना ने उनियारा के खेड़ली में बालाजी के मंदिर में मीना समाज के एक समूह के साथ बैठकर गुप्त चर्चा की थी। जिसमें डॉक्टर किरोड़ी लाल मीना ने अपने विश्वसीय दीपक मीना के नाम को लेकर लोगों का मन टटोला था।

हालांकि इस दौरान किरोड़ी ने वन इंडिया से बातचीत करते हुए इतना ही कहा था कि वो आलाकमान के निर्देशों पर यहां पर आए है और लोगों से चर्चा कर इनके मन की बात को पहुंचाएंगे।

भाजपा के लिए यह सीट अपने वर्चस्व को बचाने के लिए भी खास है क्योंकि इस सीट पर पिछले 10 सालों से कांग्रेस का कब्जा है। वर्तमान में कांग्रेस से सांसद हरीशचंद्र मीना यहां लगातार विधायक निर्वाचित हुए है।

इस सीट पर स्वर्गीय कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के पुत्र विजय बैंसला को पहले हरीशचंद्र मीना ने विधानसभा चुनावों में करारी शिकस्त दी फिर लोकसभा चुनावों में सुखबीर सिंह जौनापुरिया को हराया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+