Rajasthan: विधानसभा उपचुनाव, चौरासी में सीएम भजनलाल, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने टटोली नब्ज

Rajasthan News: प्रदेश में उपचुनावों को लेकर सियासी बिसात बिछना शुरू हो गई है। भाजपा के नेताओं ने इस बिसात में बोहरे तैयार करना शुरू भी कर दिए है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के साथ खुद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी चुनाव की बागड़ोर अपने हाथ में सम्भाल ली है.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज बधुवार को डूंगरपुर के गुरूकुल कॉलेज में चौरासी और संलुबर विधानसभा की संगठनात्मक बैठक ली।

बैठक में आगामी उपचुनाव को लेकर तय कार्ययोजना सहित विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर सार्थक चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का हर बूथ पर कमल खिलाने का अटल संकल्प है।

rajasthan-assembly-by-election-cm-bhajan-lal-in-chaurasi-state-president-took-the-pulse

हरियाणा विधानसभा चुनावों में जिस तरह भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहतन से तीसरी बार भाजपा सरकार बनी है, उसी तरह चौरासी और सलुंबर विधानसभा उप चुनावों में भी भाजपा का कमल खिलेगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि भाजपा की रीति और नीति समझाते हुए हमें प्रदेश की डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों को जन जन तक पहुंचाना है। इसके लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर आमजन को भाजपा परिवार में शामिल करना है।

वहीं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह भरते हुए कहा कि राजस्थान विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की ओर से किए गए वादों को सरकार लगातार पूरा कर रही है।

महिलाओं को 450 रूपए में गैस सिलेंडर देने से लेकर पेट्रोल-डीजल के दाम करने का काम हो, किसानों की सम्मान निधि बढ़ाने का काम हो, एमएसपी के दाम बढ़ाने का काम हो या फिर गरीबों को आवास देने का काम भाजपा सरकार ने संकल्प पत्र के 50 फीसदी वादों को महज 10 माह में पूरा करने का काम कर दिया है।

भाजपा सरकार ने आदिवासी क्षेत्र वागड के विकास के लिए नई योजनाओं को शुरू करने के लिए बजट में घोषणाएं की है। वहीं संलुबर-चौरासी विधानसभा क्षेत्रों की आवश्यकता के अनुसार सड़क निर्माण, जिला अस्पताल क्रमोन्नत करने का कार्य भी किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+