Rajasthan: पाकिस्‍तानी लड़के ने भारतीय लड़की के प्‍यार में लांघा बॉर्डर, अनूपगढ़ कोर्ट ने सुनाई दो साल की सजा

Pakistani Ladke ko Bharat me Saja: राजस्‍थान में पाकिस्‍तानी लड़के मोहम्‍मद अहमर को दो साल की सजा सुनाई गई है। अहमर भारतीय लड़की के प्‍यार बॉर्डर करते हुए पकड़ा गया था। मुम्‍बई की रहने वाली लड़की से अहमर को सोशल मीडिया क जरिए प्‍यार हो गया था। उसी से मिलने के अवैध रूप से भारत में दाखिल होना चाह रहा था।

अहमर की ओर से कोर्ट में बताया कि गया कि वह पाकिस्‍तान के बहावलपुर जिले का रहने वाला है। मजदूरी करके पेट पालता था। साल 2020-21 में सोशल मीडिया पर उसकी भारतीय लड़की से दोस्‍ती हुई। दोनों कई कई घंटे चैट किया करते थे।

Pakistani boy Mohammad Ahmar

अमहर की सोशल मीडिया वाली दोस्‍ती धीरे-धीरे प्‍यार में बदल गई और उसने उससे मिलने के लिए भारत आने का प्‍लान बनाया। वह 4 दिसंबर 2021 को श्रीगंगानगर के अनूपगढ़ में भारत-पाकिस्‍तान बॉर्डर पार करने की कोशिश कर रहा था। तभी शेरपुरा पोस्‍ट पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने उसे पकड़ लिया था।

भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को अहमर के पास से ट्रैकिंग बैग, मोबाइल, पाकिस्‍तानी सिम व विदेशी मुद्रा मिली थी। 5 जनवरी 2022 को उसे न्‍यायलय के आदेश पर जेल भेजा गया। बुधवार को अपर मुख्‍य न्‍यायाधीश मजिस्‍ट्रेट डॉक्‍टर सोनिया पूर्व ने अमहर को बिना पोसपोर्ट देश में घुसने समेत दो मामलों में 2-2 साल की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर 11 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है।

दैनिक भास्‍कर की खबर के अनुसार मोहममद अहमर के वकील रामेश्‍वर लाल डाल ने बताया कि अहमर जेल में जो वक्‍त बिता चुका है। उतना उसकी सजा में से कम हो जाएगा। ऐसे में दो साल की सजा सुनाए के बाद अहमर 5 जनवरी 2024 को जेल से बाहर हो जाएगा। जुर्माना नहीं भरने की स्थिति में उसे दो माह की सजा अतिरिक्‍त भुगतनी पड़ेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+