Rajasthan: किरोड़ी लाल मीना ने इस्‍तीफे पर तोड़ी चुप्‍पी, बोले-'जरूरी नहीं सरकार में रहकर ही काम किया जाए'

Kirodi Lal Meena Resign: राजस्‍थान भजनलाल सरकार में कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीना ने आखिर अपने इस्‍तीफे पर चुप्‍पी तोड़ दी है। कहा कि जरूरी तो नहीं सरकार में रहकर ही काम किया जाए। 4 जून को लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि किरोड़ी लाल मीना कभी भी इस्‍तीफा दे सकते हैं। उन्‍होंने दौसा में भाजपा की हार हो जाने पर इस्‍तीफा देने की बात कही थी। दौसा में कांग्रेस ने जीत दर्ज की।

चुनाव नतीजों के 14 बाद तक की किरोड़ी लाल मीना ने इस्‍तीफा नहीं दिया। हालांकि सचिवालय व कार्यालय जाना छोड़ रखा है। सरकारी गाड़ी का भी इस्‍तेमाल नहीं कर रहे हैं। पिछले दिनों इस्‍तीफे के बारे में पूछे जाने पर किरोड़ी लाल मीना ने मुंह पर अंगुली रख ली थी। कहा जा रहा था कि मीना का इस्‍तीफा तैयार है। सीएम भजनलाल शर्मा के पास भेजे जाने भर की देरी है।

Kirori Lal Meena News Agriculture Minister

सोमवार को पत्रकारों ने मीना से फिर उनके इस्‍तीफे पर सवाल पूछा तो इस बार मीना ने पहले तो मुंह पर अंगुली रख ली और दुबारा पूछने पर 'मौनं स्वीकृति लक्षणम्' बोले। यह भी कहा कि 'ये जरूरी तो नहीं है कि राजस्‍थान सरकार में रहकर ही काम किया जाए। मैं तो पहले सरकार से बाहर रहकर भी रीट परीक्षा रद्द करा चुका हूं'

सचिवालय व कृषि पंत भवन जाना छोड़ने के सवाल पर मीना ने कहा कि वे तो हर जगह से करते हैं। यहां पर कृषि अधिकारी ही नहीं बल्कि किसान भी आए हुए हैं। सरकार गाड़ी की बजाय खुद की गाड़ी इस्‍तेमाल करने की आदत है। आज तो ईद का अवकाश है। सचिवालय जाने के बारे में कल देखते हैं।

उल्‍लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा ने दौसा सीट का टिकट अंतिम समय में फाइनल किया और कन्‍हैया लाल मीना को मैदान में उतारा जबकि कांग्रेस ने मौजूदा विधायक मुरारी लाल मीना पर दांव लगाया। खुद दौसा के रहने वाले किरोड़ी लाल मीना ने कहा था कि अगर दौसा से भाजपा हार जाएगी तो मंत्री पद से इस्‍तीफा दे देंगे।

विभाग का काम नहीं करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे तो हर जगह काम करते हैं। यहां भी कृषि अधिकारी आए है और किसान भी है। राजस्थान के सचिवालय जाने की बात किरोड़ी बोले कि आज तो छुट्टी है, कल देखते हैं। गाड़ी खुद की उपयोग करना आदत है।

उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव के दौरान किरोड़ी ने दौसा सहित सात में से किसी भी सीट पर हार होने पर इस्तीफा देने की बात कही थी। चुनाव परिणाम के बाद से किरोड़ी के इस्तीफे को लेकर कयासबाजी का दौर जारी है, लेकिन वे स्पष्ट अभी तक नहीं बोल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+