राजस्थान कृषि मंत्री किरोडी लाल मीना के डांस का वीडियो वायरल,देखिए
Rajasthan News: भजनलाल सरकार में कृषि मंत्री और पूर्व सांसद किरोड़ी लाल मीना का एक ठुमके लगाते वीडियो सोश्यल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
सवाईमाधोपुर जिले में मलारना चौड़ में आयोजित पद दंगल कार्यक्रम के दौरान कृषि मंत्री किरोडी लाल मीना ने जमकर ठुमके लगाए।

दरअसल कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा रविवार को मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र के दौरे पर रहे। किरोड़ी लाल मीणा इस दौरान मलारना चौड़ में स्वामी आत्मानंद वैदिक गुरुकुल में आयोजित महायज्ञ एवं आर्य सम्मेलन के समापन कार्यक्रम में शिरकत करने के साथ भाड़ौती पद दंगल कार्यक्रम में भाग लिया।
उन्होंने कस्बे के राउमावि में भामाशाह डॉ शकुंतला मीणा की ओर से बनाए गए कक्षा कक्ष का लोकार्पण किया। इस दौरान एक दिवसीय कन्हैया पर दंगल में गायन पार्टियों के गीतों पर लोगों के साथ उन्होंने जमकर ठुमके लगाएं।
अब कृषि मंत्री का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वहीं कार्यक्रम में किरोड़ी लाल मीणा ने किसानों को परंपरागत खेती को छोड़कर कृषि के क्षेत्र में नवाचार करते हुए आधुनिक खेती की तरफ आगे बढ़ने को कहा।
कृषि मंत्री किरोडी लाल मीनाा ने डांस यह वीडियो अपने सोश्यल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट कर शेयर किया है।
भाड़ोती (सवाई माधोपुर) में कन्हैया दंगल में सम्मिलित होकर अपूर्व आनंद की अनुभूति हुई। सामाजिक समरसता और पारस्परिक स्नेह की भावना का अपूर्व रीति से संवर्धन होता है। इन आयोजनों को माध्यम बनाकर भारतीय समाज सदियों से अपनी परंपरा और संस्कृति के संरक्षण में संलग्न है।
— Dr.Kirodi Lal Meena (@DrKirodilalBJP) February 11, 2024
परस्परं भावयन्त: pic.twitter.com/XbwNUU1YbK
आपकों बता दे कि कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीना जब भी ग्रामीण क्षेत्र के दौरे पर रहते है तो अक्सर ऐसे वीडियो शेयर और पोस्ट करते रहते है। किरोडी लाल मीना अपनी इसी सादगी के चलते आमजन में खासे लोकप्रिय है।












Click it and Unblock the Notifications