राजस्थान: पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 5 लोगों की मौत, कई घायल
बताया जा रहा है कि बीकानेर में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ। धमाके के बाद धुएं का ऐसा गुबार उठा कि आस-पास कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था।
बीकानेर (राजस्थान)। राजस्थान के बीकानेर में बड़ा धमाका हुआ। ये धमाका पटाखा फैक्ट्री में हुआ। ये धमाका इतना तेज था कि आस-पास के कई मकान मलबे में तब्दील हो गए। इस धमाके में पांच लोगों की मौत हो गई है। वहीं करीब 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
पटाखा फैक्ट्री में धमाके से कई मकानों पर पड़ा असर
बताया जा रहा है कि बीकानेर में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ। धमाके के बाद धुएं का ऐसा गुबार उठा कि आस-पास कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। इस धमाके के असर आस-पास के कई घरों पर भी पड़ा। करीब 3 घर धमाकों की वजह से ढह गए।
जानकारी के मुताबिक पटाखा फैक्ट्री के आस-पास कई और घरों पर भी धमाके का असर हुआ है। इतना ही नहीं हादसा इतना भयानक था कि काफी दूर तक धमाके की आवाज सुनी गई।
पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके में अभी तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं करीब 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं। फिलहाल राहत और बचाव का काम जारी है। एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और राहत-बचाव के काम में जुट गई है। हादसे के बाद वहां अफरातफरी का दौर देखा गया। लोग काफी डरे हुए नजर आ रहे थे।
इसे भी पढ़ें:- सीबीआई की कार्रवाई को लालू यादव ने बताया राजनीति साजिश, कहा- हम डरने वाले नहीं