राजस्थान में बारिश ने किया बेहाल,अफसरों के दावे और इंतजामों की खोली पोल

Rajasthan Mansoon News Update: राजस्थान में मानसून की एंट्री के साथ ही तस्वीरें भी बदल गई और हालात भी बदल गए। लगातार जारी झमाझम बारिश आमजन के लिए आफत बनती जा रही है।

आज राजस्थान के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। जिसमें एक तस्वीर ऐसी आई कि हर कोई देखकर हैरत में पड़ गया। बारिश से ऐसा जलभराव हुआ कि गाड़ियां पानी में डूब गई और आमजन परेशानी से जूझने लगे।

मानसून से पहले इंतजामों को लेकर दावे ठोकने वाली नगर निकाय और प्रशासनिक अधिकारियों की कलई खुलकर सामने आ गई । आज रायसिंहनगर शहर में थोड़ी सी बारिश हुई और नगर पालिका के इंतजामों की पोल खुलकर सामने आ गई।

rain-has-caused-havoc-in-rajasthan-officials-claims-and-arrangements-exposed

रायसिंहनगर शहर के बड़े नाले व नालियों में व्यापक सफाई नहीं होने के कारण नालियों ओवरफ्लो होने से से कचरा सड़कों पर आ गया और सड़कों पर पानी नदी के रूप में बहने लगा।

शहर के कार्यवाहक नगर पालिका अध्यक्ष बलजिंदर कौर ने सफाई व्यवस्था को लेकर दावे तो खूब किए लेकिन अपने ही वार्ड में सड़कें दरिया बन गई। पानी की निकासी नजर नहीं आ रही है। पानी की निकासी नहीं होने से सड़कें जलमग्न हो गई।

शहर को जोड़ने वाला एकमात्र अंडरपास बरसात के पानी में लबालब हो गया । ना ही तो कोई जनप्रतिनिधि पहुंचा, ना ही कोई नगर पालिका का अधिकारी इस और कोई ध्यान दे रहा है।

शहर में झमाझम बारिश से ऐसे हालात हो गए कि गाड़ियां ही पानी में कश्ती की तरह तैरती हुई नजर आई। एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक पिकअप पानी में पूरी तरह से डूबी हुई है और कुछ लोग उसे दुरूस्त कर निकालने का प्रयास कर रहे है।

बड़ी मुश्किल से बारिश के कारण अंडरपास में फंसी पिकअप गाड़ी को लोगों ने आपसी सहयोग से धक्का मारकर बाहर निकाला।

ऐसा नहीं है कि यह तस्वीरें या फिर यह हाल सिर्फ रायसिंहनगर का है। राजस्थान में बीकानेर से लेकर टोंक, अजमेर ,भरतपुर, बूंदी, कोटा यहां तक की राजधानी जयपुर के भी बारिश होने के बाद यहीं हाल होते है। कई जगह तो इससे भी बुरे हाल होते है।

बिते दिनों राजधानी जयपुर में जब मूसलाधार बारिश हुई तो शहर के अधिकांश इलाकों में गाड़ियां पानी में डूबी हुई नजर आई। सड़क दरिया बनीं हुई नजर आई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+