Bharat Jodo Nyay Yatra: गहलोत-पायलट क्यों हुए आक्रामक,भाजपा पर ईआरसीपी को लेकर क्या लगा दिया आरोप ?

Bharat Jodo Naye Yatra: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ा न्याय यात्रा का आज राजस्थान के धौलपुर में स्वागत को लेकर तैयारियां है।

यात्रा के स्वागत के लिए भरतपुर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का जोरदार स्वागत हुआ।

rahul-gandhis-bharat-jodo-nyay-yatra-will-come-to-dholpur-today-before-that-gehlot-and-pilot-hit-b

गहलोत ने जाहं भाजपा पर पलटवार करते हुए सीएम भजनलाल पर चुटकी लेते हुए हा कि लोगों को गुमराह करने के लिए उनकों आगे कर दिया।

उधर सचिन पायलट ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा ने पानी को भी नहीं छोड़ा,उसकों लेकर ही राजनीति कर रही है।

आज राहुल गांधी की भारत जोड़ों न्याय यात्रा धौलपुर पहुंचेगी। यात्रा में भाग लेने के लिए पूर्व सीएम अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट धौलपुर के लिए रवाना हुए। इस दौरान सारस चौराहे पर दोनों का स्वागत किया गया। यहां दोनों नेताओं ने भाजपा को जमकर घेरा।

इस दौरान पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि पूर्वी राजस्थान कैनल प्रोजेक्ट का नाम बदल दिया गया है। क्योंकि भाजपा सरकार घबराई हुई है।

आज भाजपा सरकार द्वारा इस योजना पर जो काम किया जा रहा है वह सीधा पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों के लोगों के साथ विश्वासघात है। सीएम को लोगों के लिए गुमराह करने के लिए आगे किया हुआ है लेकिन, लोग गुमराह होने वाले नहीं है।

वहीं पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम करेगी। भाजपा सरकार को आत्म चिंतन के लिए मजबूर करेगी।

जहां तक पूर्वी राजस्थान कैनल प्रोजेक्ट का मामला है तो भाजपा सरकार सिर्फ स्वागत करवाने में लगी हुई है। सदन में सिर्फ इस मुद्दे पर चर्चा तो की जाती है मगर एमओयू को नहीं रखा गया।

भाजपा सरकार एमओयू को तो दिखाएं। जिससे पता चले कि हमारे हिस्से में कितना पानी आएगा। आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार का बेहतर प्रदर्शन होगा।

हमारे कांग्रेस नेता पहले कह चुके हैं कि यदि हमारी सरकार बनती है तो एमएसपी पर कानून बनाएंगे। इस समझौते से लगता है केंद्र सरकार की मंशा राजनीतिक थी। उन्हें प्रदेश के लोगों की चिंता नहीं थी।

वह चुनावों का ध्यान कर रहे थे। सालों पुरानी परियोजना जिसके लिए हजारों करोड़ हमारी कांग्रेस सरकार ने दिए। उसे जानबूझकर लटका कर रखा।

चुनाव ख़त्म होते ही ऐसा समझौता करवाया है जिसकी जानकारी किसी के पास नहीं है। अभी यह पता ही नहीं है की, कितना पानी हमारे हिस्से में आएगा।

जो उम्मीद हमारे लोग लगाए बैठे थे। वह पूरी होंगी या नहीं, केंद्र सरकार चाहती तो बहुत पहले इस परियोजना को लागू करवा सकती थी। चुनाव के समय राजस्थान में कांग्रेस की सरकार थी इसलिए इसे जानबूझकर रोका गया। पानी के ऊपर राजनीति की गई।

नेताओं के पार्टी छोड़ने को लेकर सचिन पायलट ने कहा कि, भाजपा के बहुत नेता पार्टी छोड़ गए। चुनाव से पहले नेताओं का आना जाना लगा रहता है। जो व्यक्ति पार्टी छोड़कर जाते हैं वह आरोप लगाते रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+