पीवी सिंधु ने सिंगापुर ओपन 2022 का जीता खिताब, सचिन पायलट ने कहा- 'गर्व है आप पर'

जयपुर, 17 जुलाई। भारत की सिल्वर गर्ल पीवी सिंधु ने रविवार को एक बड़ा कीर्तिमान स्थापित किया है, उन्होंने सिंगापुर ओपन के महिला सिंगल फाइनल में चीन की वांग झी यी को 2-1 से मात देकर खिताब पर कब्जा किया है। जिसके बाद पूरे देश में खुशी की लहर है। कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट ने भी देश की इस बेटी को बधाई दी है।

Recommended Video

    PV Sindhu का कमाल, Singapore Open के फाइनल में China की खिलाड़ी को हराया | वनइंडिया हिंदी *Sports
    सिंधु ने सिंगापुर ओपन 2022 का जीता खिताब, पायलट ने दी बधाई

    उन्होंने ट्वीट किया है कि 'भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी @Pvsindhu1 जी ने सिंगापुर ओपन-2022 टूर्नामेंट का खिताब जीतकर बैडमिंटन में भारत का नाम रोशन किया है, इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए मैं उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। आपकी इस उपलब्धि पर संपूर्ण राष्ट्र को गर्व है।' मालूम हो कि पीवी सिंधु ने इस साल का यह तीसरा और सिंगापुर ओपन का पहला खिताब जीता है। सिंधु का यह पहला सुपर 500 टाइटल है।

    इससे पहले पीएम मोदी ने भी पीवी सिंधु को जीत की बधाई दी थी। उन्होंने भी ट्वीट किया था कि मैं बधाई देता हूं@Pvsindhu1, अपना पहला सिंगापुर ओपन खिताब जीतने पर। उन्होंने फिर से अपनी असाधारण खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया और सफलता हासिल की। यह देश के लिए गर्व का क्षण है जो कि आने वाले खिलाड़ियों को भी प्रेरणा देगा।' आपको बता दें कि पीवी सिंधु और चीन की खिलाड़ी के बीच फाइनल मुकाबला कुल 58 मिनट तक चला, जिसमें जीत पीवी सिंधु को मिली।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+