Surgical Strike 2.0 के बाद शहीद की मां व पत्नी ने PM मोदी से कहा-'अब उड़ा दो पाकिस्तान'

Jaipur News, जयपुर। पाक अधिकृत कश्मीर में भारतीय वायुसेना की ओर से गई मंगलवार तड़के की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर पुलवामा शहीदों के परिजनों ने खुशी जताई है। एलओसी पार जाकर आतंकी जैश ए मोहम्मद के ठिकानों को धवस्त करने के लिए की गई एयर स्ट्राइक ( POK Surgical strike 2019 ) के बाद राजस्थान के शहीद परिजनों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भावुक संदेश भी दिया है।

pulwama martyrs mother and wife reaction on POK Surgical strike 2019

बता दें कि 14 फरवरी 2019 को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले में राजस्थान के जवान शहीद हो गए थे। इनमें कोटा के हेमराज मीणा, धौलपुर के भागीरथ सिंह, भरतपुर के जीतराम गुर्जर, जयपुर के रोहिताश लाम्बा, राजसमंद के नारायण लाल गुर्जर शामिल थे। इनके बाद 18 फरवरी को आतंकियों से मुठभेड़ में झुंझुनूं के श्योराम गुर्जर ने भी शहादत दी।

यह भी पढ़ें : Surgical Strike के दौरान पाक चूं भी करता तो जोधपुर से उड़े लड़ाकू विमान कर देते बमों की बारिश

pulwama martyrs mother and wife reaction on POK Surgical strike 2019

शहीद जीतराम की मां बोलीं-उनके भी उतने ही टुकड़े करो

भरतपुर जिले के गांव सुंदरावली निवासी जीतराम गुर्जर की मां गोपा देवी ने Surgical Strike 2.0 पर खुशी जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकियों को करारा जबाव दिया है। मैं तो बस इतना चाहती हूं कि पीएम मोदी उन आतंकियों के इतने टुकड़े करें जितने उन्होंने मेरे बेटे जीतराम गुर्जर के किए थे। भारत के एक जवान एक सिर के बदले आतंकवादियों के एक हजार सिर लाए जाने चाहिए ताकि आतंकवादियों की रूह कांप जाए।

pulwama martyrs mother and wife reaction on POK Surgical strike 2019

शहीद हेमराज मीणा की वीरांगना बोलीं-अब नहीं बचना चाहिए पाकिस्तान

राजस्थान के कोटा जिले के शहीद हेमराज मीणा की वीरांगना ने Surgical Strike 2019 पर कहा कि पीएम मोदी से पाकिस्तान को ऐसा ही जवाब दिए जाने की उम्मीद थी। हालांकि पाकिस्तान में अभी भी कई आतंकवादी छिपे हुए हैं। ऐसे में अब पूरे पाकिस्तान को ही उड़ा देना चाहिए। पाक की नापाक हरकतों की वजह कई बहनों का सुहाग उजड़ा है। बच्चों से उनके पिता का साथ छूटा है। बुजुर्ग मां-पिता ने उनका बेटा छीना है। इसलिए पाकिस्तान को नेस्तनाबूद कर दिया जाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+