ERCP पर प्रियंका गांधी 20 अक्टूबर को दौसा में करेंगीं रैली, सभा में मिल रहे इस 'गड़बड़ी' के संकेत

Rajasthan News: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी 20 अक्टूबर को राजस्थान के दौसा आएंगी। यहां कांदोली में ईआरसीपी को लेकर जनजागरण अभियान शुरु करने के साथ-साथ वादाखिलाफी यात्रा के तहत रैली को संबोधित कर चुनावी बिगुल बजायेंगी। इस मौके पर प्रियंका गांधी के साथ राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा समेत कई दिग्गज नेता भी साथ होंगे।

राजनीतिक गलियारों में ऐसी चर्चा है कि प्रियंका गांधी के राजस्थान दौरे के बाद कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी हो सकती है। ऐसे में टिकट के दावेदार और उनके समर्थक प्रियंका गांधी की सभा में कोई व्यक्तिगत नारेबाजी कर सकते है। हालांकि, टिकट के दावेदार और उनके समर्थक ऐसा ना कर पाएं इसपर विशेष निगरानी रखे जाने की बात भी सामने आ रही है।

Priyanka Gandhi

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस आलाकमान की तरफ से पीसीसी को ऐसे निर्देश मिले हैं कि प्रियंका गांधी की सभा में सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस पार्टी या प्रियंका गांधी 'ज़िंदाबाद' के ही नारे लगें। कोई समर्थक किसी दावेदार के पक्ष में या विरोध में व्यक्तिगत नारेबाजी ना करे। इन्हीं निर्देशों को देखते हुए अब पीसीसी ने भी स्थानीय पार्टी जिला प्रभारियों और पदाधिकारियों को सभा में अनुशासन बिगाड़ने वाले नेताओं पर नजर रखने को कहा है।

बता दें कि, प्रियंका गांधी का राजस्थाना दौरा काफी महत्वपूर्ण है। क्योंकि, विधानसभा चुनाव के बीच ईआरसीपी (ERCP) एक राजनीतिक मुद्दा बनता जा रहा है। प्रियंका गांधी की सभा का फोकस भी ईआरसीपी के मुद्दे पर होगा। जो प्रदेश के लगभग 13 जिलों की प्यास को लेकर जीवनदायनी है और पूर्वी राजस्थान के लिए एक बड़ा चुनावी मुद्दा भी है।

ईआरसीपी को अभी तक राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा नहीं मिल सका है। इस मामले में एक और केंद्र सरकार का कहना है कि ईआरसीपी की संशोधन डीपीआर राज्य की सरकार ने नहीं भेजी। वहीं, राजस्थान की सरकार का कहना है कि पीएम मोदी ने जयपुर और अजमेय में जनता से वादा किया था। लेकिन, उन्होंने वादाखिलाफी की है और ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित नहीं किया।

तो वहीं, विधानसभा चुनाव और ईआरसीपी को लेकर राजस्थान के दौसा में राजनीतिक माहौल बनने लगा है। कांग्रेस नेताओं ने दावा करते हुए कहा कि शुक्रवार 20 अक्टूबर को होने वाली प्रियंका गांधी की सभा में एक लाख से अधिक लोगों जुटेंगे। वहीं, सभा में महिलाओं की ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में मौजूदगी पर फोकस हो रहा है। सभा स्थल के नजदीक होने के चलते दौसा, सवाई माधोपुर ,करौली और अलवर जिले के अधिकांश विधानसभा क्षेत्र के लोगों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में एकजुट करने जा रहा है।

प्रियंका गांधी की रैली को लेकर दौसा में लगाए गए पंडाल की लंबाई अधिक होने के चलते मंच आसानी से दिख सके, इसके लिए जगह-जगह एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं। मंच के सामने बनाए गए डोम में लोगों को बैठने के लिए कुर्सी की व्यवस्था की गई है, जबकि मंच के दोनों तरफ महिलाओं सहित अन्य के लिए अलग-अलग ब्लॉक बनाए गए हैं। सभा स्थल के समीप दो हेलीपैड बनाए गए हैं। पुलिस और प्रशासन भी व्यवस्थाओं व सुरक्षा के लिए अलर्ट मोड पर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+