Priyan Sain Interview: सीकर की प्रियन सेन ने जीता Miss Earth India 2023 का खिताब, यूट्यूब से की तैयारी

Priyan Sain Miss Earth India 2023: वन इंडिया हिंदी से बातचीत में सीकर की प्रियन सेन ने बताया कि मिस अर्थ इंडिया 2023 का खिताब जीतना किसी सपने के पूरा होने जैसा है। कोटा से MBBS की पढ़ाई कर रही हैं।

Priyan Sain Miss Earth India 2023 Biography: राजस्‍थान के सीकर शहर की बेटी प्रियन सेन ने मिस अर्थ इंडिया 2023 का खिताब अपने नाम कर लिया है। अब बारी इंटरनेशनल ब्यूटी पेजेंट मिस अर्थ 2023 में भारत के लिए खिताब जीतने की है।

वन इंडिया हिंदी से बातचीत में प्रियन सेन ने बताया कि वह सीकर में सर्किट हाउस के पास की रहने वाली है। पिता जितेंद्र सेन सीकर में ही फाइनेंस का काम करते थे। सीकर के सालासर बस स्‍टैण्‍ड के पास उनका ऑफिस था। वे चाहते थे कि बेटी देश का नाम रोशन करें। प्रियन के एक छोटा भाई गर्व है।

who is Priyan Sain won Miss Earth India 2023

प्रियन कहती हैं कि पिता उसे भी बेटा ही मानते थे। खुद भी लड़कों की तरह ही रहती थी। लड़कों की तरह के कपड़े पहनती और हेयर स्‍टाइल भी रखती थी। साल 2004 में झुंझुनूं-सीकर सड़क पर गांव बेरी के पास सड़क हादसे में पिता जितेंद्र सेन की मौत हो गई। मां सुनीता सेन सरकारी स्‍कूल में टीचर हैं। वर्तमान में सीकर जिले के गांव सिंहासन के स्‍कूल में पोस्‍टेड हैं।

मां सुनीता कहती हैं कि बेटी प्रियन सेन का सौंदर्य प्रतियोगिताओं की ओर कोई रुझान नहीं था। डॉक्‍टर बनने के लिए साल 2020 नीट की परीक्षा दी। पास हुई तो उसे मोबाइल लाकर दिया। तब से बेटी अभी कोटा मेडिकल कॉलेज में सेकंड ईयर की छात्रा है।

Priyan Sain family in Hindi

प्रियन ने बताया कि साल 2020 में नीट पास करने के बाद काउंसलिंग होने में तीन माह का समय था। मैं दिखने में सुंदर हूं। ऐसे में सीकर के तबेले में आशा लुक ब्‍यूटी पॉर्लर की मालकिन आशा चौधरी, जो मां की सहेली भी हैं ने शूट के लिए बुलाया। वहां मिस राजस्‍थान 2020 की फाइनलिस्‍ट संगीता भांभू से मुलाकात हुई। संगीता ने सौंदर्य प्रतियोगिताओं में हिस्‍सा लेने के लिए प्रेरित किया।

Priyan Sain sikar girl

ब्‍यूटी पॉर्लर से लौटने के बाद प्रियन ने ब्‍यूटी क्विन बनने की तैयारी शुरू कर दी। यूट्यूब पर ब्‍यूटी प्रतियोगिता के खूब वीडियो देखें। मॉडल के कपड़े पहनने का तरीका, बोलने-चलने का अंदाज सीखा। बाजार से छह इंच हाई हील वाली सेंडल लेकर आईं। शुरुआत में हाई हील की सेंडल पहनकर चलते वक्‍त खूब गिरी, मगर हिम्‍म्‍त नहीं हारी।

इसके बाद प्रियन सेन मिस राजस्थान 2022 की फर्स्ट रनरअप रही। अब दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में 26 अगस्‍त को डिवाइन ब्यूटी ग्रुप की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मिस अर्थ 2023 का‍ खिताब जीत लिया। अगला लक्ष्य दिसम्‍बर 2023 में वियतनाम में इंटरनेशनल ब्यूटी पेजेंट मिस अर्थ प्रतियोगिता भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए खिताब जीतना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+