डूंगरपुर: पुलिस की आंखों में मिर्च डालकर फरार हुआ बदमाश, बीमारी के बहाने बनाया भागने का प्लान

Dungarpur News, डूंगरपुर। राजस्थान की डूंगरपुर पुलिस की आंखों में मिर्च डालकर हत्या का एक आरोपी फरार हो गया। गनीमत यह रही कि उसे कुछ देर बाद ही वापस पकड़ लिया। आरोपी ने फिर से पकड़े जाने के बाद अपने प्लान का खुलासा किया तो पुलिस भी हैरान रह गई।

prisoner escaped from after throwing chilli powder in to eyes of Dungarpur Police personnel

डूंगरपुर कोतवाली थाना सीआई चांदमल ने बताया कि हत्या के मामले में रोहित बलात जिला कारागृह में न्यायिक अभिरक्षा में चल रहा है। आरोपी रोहित ने तबीयत बिगड़ने की बात कही। जिस पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से इलाज करवाने के बाद उसे वापस जेल ले जाया जा रहा था। रास्ते में वह चालानी गार्ड की आंखों में मिर्च डालकर फरार हो गया।

ये भी पढ़ें : 3 बहनों के इकलौते भाई की मौत के बाद बेटी ने संभाला परिवार, खुद से पहले की छोटी बहन की शादी

इस दौरान चालानी गार्ड ने शोर मचा दिया। जिसे सुनकर जिला अस्पताल की चौकी के पुलिसकर्मियों को घटना का पता चला और उन्होंने आरोपी का पीछा करके उसे पकड़ लिया। इसके बाद सूचना मिलने पर शहर कोतवाल चांदमल अस्पताल चौकी पहुंचे और बंदी को गिरफ्तार कर कोतवाली थाने लाया गया।

दोस्त की मदद से मंगवाई मिर्च

पूछताछ में बंदी ने बताया कि मिर्च उसे मिर्च बाथरूम में पड़ी मिली थी, जो उसके दोस्त के जरिए रखवाई गई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ फरार होने का प्रयास करने का मामला दर्ज कर उसके दोस्त की भी तलाश शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+