अजब प्रेम की गजब कहानी: चीलगाड़ी रेस्टोरेंट में लव मैरिज करके हैलीकॉप्टर से घर लाया दुल्हन
शादियों के सीजन में खूब जोड़े विवाह बंधन में बंध रहे हैं। हर कोई अपनी शादी को यादगार बनाना चाह रहा है। ऐसा ही मामला राजस्थान के टोंक जिले के निवाई में सामने आया है, जहां एक जोड़े ने अपनी मैरिज को अरेंज मैरिज में बदला और शादी के बाद दूल्हा-दुल्हान ने हैलीकॉप्टर की सैर की।
जानकारी के अनुसार टों के निवाई के रहने वाले प्रिंस और रिया ने गुरुवार को जयपुर के चीलगाड़ी रेस्टोरेंट में शादी की। अगले दिन दोपहर करीब 2 बजे वे जयपुर से हैलीकॉप्टर से रवाना हुए। दोपहर 2:30 बजे वे करोद मोड़ के हैलीकॉप्टर पर उतरे। हैलीकॉप्टर से आए दुल्हन-दूल्हे को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। लोगों ने वीडियो व तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं।

दूल्हे के माता लक्ष्मी शर्मा-पिता भरत कुमार शर्मा ने अपने बेटे की खुशी पर बहुत खुशी जताई। उन्होंने कहा कि "बेटे की खुशी से बड़ी खुशी और क्या हो सकती है।" कन्या और कलश की रस्मों के साथ विवाह संपन्न हुआ। प्रिंस और रिया की लंबे समय से एक-दूसरे से प्यार करते थे। दोनों के परिवारों की रजामंदी से उनकी अरेंज मैरिज करवाई गई है।
हैलीकॉप्टर से उतरते ही महिलाओं ने नवविवाहित जोड़े के स्वागत में मंगल गीत गाए। इस खास मौके को मनाने के लिए समुदाय के लोग बड़ी संख्या में एकत्र हुए। दूल्हे के माता-पिता ने बताया कि दूल्हा-दुल्हन को हेलीकॉप्टर से लाना उनके लिए एक यादगार पल था।

उन्होंने दहेज जैसे सामाजिक मुद्दों पर भी बात की और कहा कि यह एक सामाजिक बुराई है जिसे खत्म किया जाना चाहिए। दहेज के खिलाफ उनका रुख ऐसी शादियों के माध्यम से सकारात्मक सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देने में उनके विश्वास के अनुरूप है।












Click it and Unblock the Notifications