जयपुर में PM मोदी का विपक्ष पर कड़ा प्रहार, कहा-'कांग्रेस ने हमेशा समाधान के बजाए जल विवाद को बढ़ावा दिया'

PM Modi In Jaipur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जयपुर के दादिया में एक विशाल जनसभा के दौरान 46 हजार करोड़ रुपए की लागत वाली कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में सबसे प्रमुख PKC-ERCP है। जिससे राजस्थान और मध्य प्रदेश दोनों राज्यों को पानी का लाभ मिलेगा।

Recommended Video

    PM मोदी का विपक्ष पर कड़ा प्रहार,कहा-कांग्रेस ने हमेशा समाधान के बजाए जल विवाद को बढ़ावा दिया

    सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस पानी की समस्या को लेकर समाधान के बजाय राज्यों के बीच जल विवाद को बढ़ावा देती रही। मैं गुजरात का मुख्यमंत्री था। इस दौरान सरदार सरोवर डैम बना और नर्मदा का पानी देना था। इसे रोकने के लिए कांग्रेस और कुछ एनजीओ ने तरह-तरह के हथकंडे अपनाए। लेकिन हम पानी के महत्व को समझते थे।

    pm modi

    भैरों सिंह शेखावत और जसवंत सिंह जसोल को किया याद

    हमने बिना किसी झगड़े के नर्मदा का पानी राजस्थान को दिया। मोदी ने कहा कि उसे समय भैंरों सिंह शेखावत और जसवंत सिंह जसोल मिलने के लिए आए थे। मैंने उनसे पूछा कि कैसे आए। क्या काम है। उन्होंने कहा कि कोई काम नहीं है। केवल मिलने के लिए आए हैं। भैरों सिंह जी की तो उंगली पड़कर हम कई लोग बड़े हुए हैं। वह आकर मेरे सामने बैठे नहीं। वह मेरा सम्मान करना चाहते थे। यह देखकर मैं आश्चर्यचकित था।

    PKC-ERCP परियोजना का किया शिलान्यास

    राजस्थान में भजनलाल सरकार के 1 साल पूरा होने पर आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी ने PKC-ERCP परियोजना का शिलान्यास किया कार्यक्रम में राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच PKC-ERCP को लेकर फरवरी 2024 में हुए समझौते को पहली बार सार्वजनिक किया गया। इस मौके पर एमपी के सीएम ने कहा कि 20 साल पुराना झगड़ा था। दोनों प्रदेशों में यह जल की सौगात पीएम मोदी की वजह से ही पूरी हो पाई है। मध्यप्रदेश नदियों का मायका है।

    जल संरक्षण और रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर जोर

    पीएम मोदी ने कहा कि जल संरक्षण के प्रयासों के तहत देश भर में 3 लाख से अधिक रेन वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान का कोई बेटा बेटी अपनी धरती मां को प्यास नहीं रखना चाहेगा।

    नदियों से नदियों को जोड़ने की योजना

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात की साबरमती नदी का उदाहरण देते हुए कहा कि नदियों को जोड़ने की योजना के कारण आज साबरमती में पानी भरा हुआ है। अहमदाबाद में रिवर फ्रंट बन चुका है। उन्होंने कहा कि ERCP योजना भी राजस्थान में जल संकट को दूर करेगी।

    कांग्रेस सरकार पर पेपर लीक और महंगाई को लेकर आरोप

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस सरकार पर राजस्थान की युवाओं के साथ अन्याय करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पेपर लीक की घटनाएं राजस्थान की पहचान बन गई थी। भाजपा सरकार ने आते ही इनकी जांच शुरू की और कई गिरफ्तारियां भी हुई है। इसके अलावा भाजपा सरकार ने हजारों भर्तियां निकली है।

    उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस सरकार के समय राजस्थान के लोगों को महंगा डीजल पेट्रोल खरीदना पड़ता था। भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही पेट्रोल डीजल के दामों में राहत दी है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बीजेपी सुशासन की गारंटी है और जनता का विश्वास ही भाजपा की सफलता का आधार है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का लक्ष्य विकास और जन कल्याण है। राजस्थान की जनता को इससे फायदा मिलेगा।

    21 जिलों के सवा 3 करोड़ लोगों को मिलेगा लाभ

    जनसभा के दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमारे लिए आज का दिन बहुत ही ऐतिहासिक दिन है। उन्होंने कहा कि आज का यह दिन स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। क्योंकि कई दशकों में विकास के समय बड़े कार्य संशोधित पार्वती, काली सिंध, चंबल परियोजना के लिए आज केंद्र सरकार मध्य प्रदेश एवं राजस्थान के बीच मेमोरेंडम ऑफ एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर हो रहे हैं। मैं इस ऐतिहासिक पल और सरकार के इस काम को बहुत ही महत्वपूर्ण मानता हूं। क्योंकि यह काम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया। उनके लिए भी मैं दिल की गहराइयों से धन्यवाद देता हूं।

    उन्होंने कहा कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना से राजस्थान के 21 जिलों में रहने वाले लगभग सवा तीन करोड़ लोगों को सुलभ पेयजल की उपलब्धता के साथ-साथ लगभग ढाई लाख हेक्टर नए क्षेत्र में सिंचाई तथा लगभग डेढ़ लाख हेक्टर क्षेत्र में सिंचाई हेतु पानी की व्यवस्था हो सकेगी। साथ ही इन जिलों में स्थापित होने वाले उद्योगों को भी आवश्यकता के अनुसार पानी मिल सकेगा। मैं इस शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय जल शक्ति मंत्री को राजस्थान को एक और सौगात देने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद ज्ञापित करता हूं।

    मध्य प्रदेश के 11 जिलों को होगा होगा लाभ

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एक नया इतिहास लिखा है। मध्य प्रदेश और राजस्थान के बीच पार्वती, काली सिंध और चंबल योजना के तीन नदी जोड़ो अभियान का आज शुभारंभ हुआ है। यह दोनों राज्यों के लिए मध्य प्रदेश के 11 जिलों के लिए राजस्थान के 21 जिलों के लिए पीने के पानी और पेयजल की सुविधा उपलब्ध होगी। साथ-साथ उद्योगों के लिए भी जल मिलेगा और खासकर राजस्थान के लिए तो यह प्राण वायु की तरह काम करेगा। मैं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद अदा करता हूं। जिन्होंने समय दिया है और उनके नेतृत्व में हमारी दोनों राज्य सरकारों ने इस योजना पर काम किया।

    उन्होंने आगे कहा कि इसके बलबूते पर भारत सरकार 70 हजार करोड़ की धन राशि हमको देने वाली है। इसमें 10 प्रतिशत मैचिंग ग्रांट हमारे दोनों राज्य की रहेगी। लेकिन यह एक शुरुआत हुई है। उन्होंने आज स्वयं अपने भाषण में कहा भी है कि बाकी राज्यों को इससे सबक लेना चाहिए। सीखना भी चाहिए। आम जनता की सेवा के लिए, सुविधा के लिए राज्य सरकार मिलकर के अपने प्राकृतिक ऐसे संसाधनों का हित लाभ आपस में मिल बांट करके पूरा करें। खासकर जल के मामले में आपस में मिलकर के बड़े निर्णय करें। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को इसके लिए बधाई देता हूं।

    वन नेशन, वन इलेक्शन देश की आवश्यकता

    केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने कहा कि राजस्थान की जो पानी की किल्लत है। उस किल्लत को दूर करने के लिए एक बहुत बड़ी सौगात राजस्थान की जनता को दी गई है। इसकी वजह से उनको जो पीने के लिए पानी चाहिए, खेती के लिए, एग्रीकल्चर के लिए, इंडस्ट्री के लिए पानी चाहिए और पशुधन के लिए पानी चाहिए। सबको पूरा पानी मिले। उसकी व्यवस्था के लिए पीएम मोदी ने आज एक कदम आगे बढ़ाया है और बहुत जल्दी से राजस्थान की पानी की किल्लत दूर हो जाएगी। ऐसा मुझे विश्वास है।

    वन नेशन, वन इलेक्शन के एक सवाल पर सीआर पाटिल ने कहा कि यह देश की आवश्यकता है। देश का समय जाता है। देश का अर्थव्यवस्था बिगड़ती है। कई समय जो अधिकारी लोगों के सेवा के काम में लगने चाहिए। उनको इलेक्शन के काम में लगना पड़ता है। धन का व्यय तो है ही और समय का भी व्यय होता है। इसके ऊपर और बहुत से फैक्टर के ऊपर उसका बहुत अच्छा प्रभाव पड़ेगा। आज जो बिल रखा गया। उस पर चर्चा होगी तो बहुत सारी बातें निकलकर सामने आएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+