पुजारी हत्याकांड करौली : जांच करने CID-CB की टीम पहुंची सपोटरा, CM ने भाजपा पर लगाए ये आरोप

जयपुर। राजस्थान के करौली जिले के सपोटरा पुलिस थाना इलाके के गांव बूकना में राधा गोपाल मंदिर पुजारी बाबूलाल वैष्णव को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिए जाने के मामले की जांच सीआईडी सीबी को सौंप दी गई है। सोमवार को बाबूलाल वैष्णव हत्याकांड की जांच की सीआईडी सीबी की टीम गांव बूकना पहुंची और मृतक पुजारी के परिजनों के बयान लिए और मौके पर पहुंचकर साक्ष्य उठाए।

Priest murder case of Karauli : CID-CB team reaches Sapotra to investigate

Recommended Video

    Rajasthan Priest Case की जांच CID-CB को सौंपी, Ashok Gehlot ने BJP लगाया ये आरोप | वनइंडिया हिंदी

    इधर, राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने करौली के पुजारी हत्याकांड को भाजपा पर मीणा और वैष्णव समाज के बीच जातीय विद्वेष का रूप देने का कुत्सित प्रयास किए जाने का आरोप लगाया है।

    क्या है मंदिर पुजारी हत्याकांड करौली

    जयपुर के एसएमएस अस्पताल में उपचार के दौरान बाबूलाल वैष्णव ने पर्चा बयान दिया कि राजस्थान के करौली​ जिले के सपोटरा पुलिस थाना इलाके के गांव बूकना में राधा गोपालजी का मंदिर है। मंदिर में बाबूलाल का परिवार पूजा अर्चना करता आ रहा है। मंदिर के नाम करीब 15 बीघा जमीन भी है, जिस पर पुजारी परिवार खेती करता है। गांव का कैलाश मीना व उसके परिजन मंदिर माफी की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करना चाहते हैं।

    8 अक्टूबर को सुबह दस बजे कैलाश मीना, अपने साथियों शंकर, नमो, किशन, रामलखन के साथ वहां पहुंचा और मंदिर की भूमि पर छान बांधने लगे। पुजारी ने मना किया तो उससे विवाद करने लगे। आरोप है कि उसी दौरान आरोपियों ने छान में आग लगा दी, जिसमें मंदिर पुजारी बाबूलाल भी गंभीर रूप से झुलस गया। उन्हें स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार देकर जयपुर के एसएमएस अस्पताल लेकर आया गया, जहां गुरुवार शाम को उपचार के दौरान बाबूलाल की मौत हो गई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+