Presidential election : ये लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष की नहीं बल्कि विचारधारा की है-सीएम अशोक गहलोत

जयपुर,18 जुलाई। आज देश में 15वें राष्ट्रपति के लिए मतदान हो रहा है, सोमवार को देशभर के 4,800 सांसद और विधायकगण अपने मतों का प्रयोग कर रहे हैं, मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा। एनडीए की तरफ से द्रौपदी मूर्मु और विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार के तौर पर यशवंत सिन्हा इस पद के लिए चुनावी मैदान में हैं। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने भी आज विधानसभा में अपना वोट डाला।

ये लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष नहीं बल्कि विचारधारा की है

वोट देने के पहले मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि ' देश में जब कभी चुनाव होते हैं, राष्ट्रपति के हों, उपराष्ट्रपति के हों या कोई भी हों तो ये लोकतंत्र की खूबी है कि वो इसे उत्सव के रूप में मनाता है और भाग भी लेता है। आज ये मौका है जब पूरे मुल्क के अंदर हमारे देश के नए राष्ट्रपति के चुनाव हो रहे हैं, बहुत जल्द देश को नया प्रेसिडेंट मिलने वाला है।'

उनसे जब द्रौपदी मूर्मु को लेकर सवाल किया तो 'उन्होंने कहा कि हम या हमारी पार्टी किसी व्यक्ति का विरोध नहीं कर रही है। बल्कि ये विचारधारा की लड़ाई है। भाजपा के पास पांच साल बाद ये मौका आया था, वो चाहती तो इस बारे में विचार करती, बातचीत करती और विपक्ष से पूछती और सर्वसम्मति से उम्मीदवार चुनती लेकिन उसने ऐसा किया नहीं। लेकिन 15 बार में से केवल एक बार को छोड़कर बाकी हर बार नए चेहरे ही सामने आए है और हमेशा राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव हुए हैं।'

ये लड़ाई विचारधारा की है-सीएम गहलोत

उन्होंने आगे कहा कि 'मैंने जो कहा, वह बात लागू होती है उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए भी, जो बातें मैंने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए कही हैं, वो ही बातें लागू हो रही हैं उपराष्ट्रपति पद के लिए भी लेकिन एनडीए के उम्मीदवार राजस्थान से हैं, तो राज्य का वेलकम होगा ही लेकिन वोटिंग वैसे ही होगी जैसे कि होती आई है, इसलिए अब इस पर बहस नहीं होनी चाहिए, मैंने कहा कि ये लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष पर नहीं है बल्कि ये विचारधारा की लड़ाई है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+