राजस्थान में प्री-मानसून की बारिश से बिगड़े हालात , जैसलमेर से लेकर अलवर तक जलभराव
Rajasthan Weather Neews: राजस्थान में मानसून से पहले ही प्री-मानसून की बारिश का रोद्र रूप देखने को मिल रहा है। जैसलमेर से लेकर जोधपुर, अलवर,भिवाड़ी, बूंदी, भीलवाड़ा सहित कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए है।
जैसलमेर में पुल बह गया तो वहीं 50 से ज्यादा मकान पानी से घिर गए है। तेज बारिश के बहाव में एक छोटा पुल बह गया है, जिससे आवागमन भी बाधित हो गया।
राजस्थान में प्री-मानसून सक्रिय होने से जैसलमेर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में शुक्रवार और शानिवार यानी आज भी झमाझम बारिश का दौर जारी रहा।

झमाझम बारिश से जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, वहीं जैसलमेर शहर समेत ग्रामीण इलाकों में बारिश ने अपना तांडव भी दिखाया।
कहीं बरसाती नदियां चलीं तो कहीं जलभराव हुआ। शहर की एक कच्ची बस्ती में जल भराव से 50 मकान तक पानी से घिर गए। खासकर कुछ छोटे-बड़े नाले व पुलिया भी पानी में डूब गए है।
झमझम बारिश के चलते बरसाती काक नदी के बहाव क्षेत्र में बना एक छोटा पुल भी टूटकर बह गया। काक नदी पर बनी पुलिया टूटने से वहां बनी सड़क भी पानी में बह गई, जिससे आवागमन भी बाधित हो गया।
ग्रामीणों ने कहा कि कुलधरा खाभा के पास काक नदी पर बनाया गया। यह छोटा पुल पहली बारिश भी नहीं झेल पाया.. बरसात के साथ पुल व सड़क भी बह गई।
मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, जैसलमेर के सम में 26, चांधन में 20, जैसलमेर में 18, झिनझिनयाली में 10, नाचना में 10, सोनू में 5, रामगढ़ व चेलक में 1-1, देवीकोट व फतेहगढ़ में 2-2 एवं फलसूंड में 3 एमएम बारिश दर्ज की गई है।
कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश से शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया है। वहीं नाले ओवरफ्लो होने से सड़कों पर पानी बहने लगा।
बारिश के दौरान बरसाती खड़ीन के ओवरफ्लो होने से भी शहर के शहीद जयसिंह भाटी चौराहे के पास लिंक रोड पर स्थित कच्ची बस्ती के करीब 50 मकान पानी से घिर गए।
शुक्रवार सुबह जेसीबी से सड़क को तोड़ कर बरसाती पानी की निकासी की गई। इसके बाद कच्ची बस्ती के लोगों ने राहत की सांस ली।
मौसम विभाग की माने तो आगामी 1 जुलाई को जिले में मानसून दस्तक देने की संभावना हैं, जिससे 1 व 2 जुलाई को बारिश की संभावना है।
मानसून अपडेट: 28 जून
*🔷आज मानसून दक्षिण-पश्चिमी व पूर्वी राजस्थान के कुछ और भागों में आगे बड़ा है। वर्तमान में मानसून की उत्तरी सीमा जैसलमेर, चूरू से होकर गुजर रही है। आगामी दो-तीन दिनों में राज्य के कुछ और भागों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल है।* pic.twitter.com/L2TAOCuJLL
— मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) June 28, 2024
1 जुलाई को मानसून की जैसलमेर में एंट्री होने के साथ ही बारिशों का दौर शुरू हो जाएगा, इसके बाद तीन से चार दिन तक लगातार बारिश होगी।
उधर अलवर के भिवाड़ी में भी झमाझम बारिश से सड़क से लेकर शहर तक जलभराव होने से बाइक से लेकर ऑटो, गाड़ियों कागज की कश्ती की तरह तैरती हुई नजर आई।
जिला प्रशासन के साथ नगर निकाय से जुड़े अधिकारी भी लगातार रेस्क्यू कर आमजन को राहत देने का कवायद कर रहे है।












Click it and Unblock the Notifications