दूध की जगह भर लाए दस लाख की दारू, ये अनोखा जुगाड़ देख राजस्थान पुलिस भी चौंक गई

प्रतापगढ़। राजस्थान के प्रतापगढ़ में पुलिस ने नेशनल हाईवे 113 पर दूध की आड़ में शराब ले जाते दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनसे 10 लाख रुपए की 164 पेटी अंग्रेजी शराब और दूध का ट्रक जब्त किया है। बता दें कि प्रतापगढ़ की छोटी सादड़ी थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नाकेबंदी के दौरान अवैध रूप से दूध के कैरेट की आड़ में हरियाणा से गुजरात ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब से भरा एक कंटेनर जब्त कर व दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कंटेनर में अलग से बने केबिन से 164 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की है।

Pratapgarh Police Cought liquor Smuggling in milk Tank

थाना इंचार्ज शंभूलाल दमामी ने बताया कि शुक्रवार को एनएच 113 पर पुलिस दल द्वारा नाकाबंदी की गई। उस दौरान दूध परिवहन करता कंटेनर पुलिस की नाकाबंदी देखकर लौटने लगा और जाकर के महीनगर के पास स्थित ढाबे पर रुक गया। दूध के कंटेनर को अचानक मुड़ करके जाने पर नाकेबंदी कर रहे दल के हेड कांस्टेबल बसंती लाल, जोगाराम, मनरूप मंडा, शैतान सिंह और शंभू सिंह को आशंका हुई, जिसके बाद दल ढाबे पर पहुंचकर कंटेनर की तलाशी ली गई।

Pratapgarh Police Cought liquor Smuggling in milk Tank

तलाशी में कंटेनर के अंदर ही सुनियोजित तरीके से अलग से गुप्त स्थान बना रखा था, जिसमें अवैध शराब के पेटियां भरी हुई थीं। कंटेनर में सवार दोनों आरोपियों को व कंटेनर को छोटी सादड़ी पुलिस थाना लाया गया, जहां पर दूध के खाली कैरेट खाली करवाकर अवैध रूप से भरी गई शराब की पेटियों को बाहर निकाला गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+