27 से सीधे 56 करोड़ हो गई गहलोत के मंत्री प्रमोद भाया की संपत्ति, जानिए कितनी है कुल नेट वर्थ?

Pramod Jain Bhaya Net Worth: राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर नेताओं की संपत्ति की खबरें सुर्खियों में बनी हुई है। राजस्थान के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत के कई मंत्रियों की संपत्ति पिछले पांच सालों में दोगुनी हुई है। ऐसे ही गहलोत सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे प्रमोद जैन भाया की संपत्ति भी पांच साल में डबल हुई है।

वर्तमान में प्रमोद जैन भाया अंता से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। प्रमोद जैन भाया ने अपने हलफनामे में बताया है कि उनकी संपत्ति 27 करोड़ से सीधे 56 करोड़ की हो गई है। आइए जानें कितनी है इनकी कुल संपति?

Pramod Jain Bhaya Net Worth

Pramod Jain Bhaya Assets & Liabilities: प्रमोद जैन भाया की कुल संपत्ति?

  • -चुनावी हलफनामे के मुताबिक प्रमोद जैन भाया की कुल संपत्ति 56 करोड़ 48 लाख रुपये है।
  • - चुनावी हलफनामे के मुताबिक साल 2018 में प्रमोद जैन भाया ने अपनी कुल संपत्ति 27.1 करोड़ रुपये बताई थी। जो अब इन पांच सालों में बढ़कर 56.48 करोड़ रुपये हो गई है।
  • -प्रमोद भाया के पास 7.20 लाख रुपये की 9 किलो चांदी है।
  • -प्रमोद भाया की पत्नी के पास 66 लाख रुपये का 110 तोला सोना है।
  • -प्रमोद भाया की पत्नी के पास भी लगभग 10 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इसके अलाना इनके नाम पर 2 महिंद्रा स्कार्पियो और घर भी है।
  • -प्रमोद भाया की आय का सोर्स खेती, बिजनेस से होती है।

इन नेताओं की भी संपत्ति हुई दोगिनी?

  • -प्रमोद भाया के अलावा कांग्रेस के महेन्द्रजीत सिंह मालवीय, गोविंद सिंह डोटासरा, बीडी कल्ला की संपत्ति भी दोगुनी हुई है।
  • - गहलोत सरकार में जल संसाधन मंत्री रहे महेन्द्रजीत सिंह मालवीय की संपत्ति साल 2018 में 5 करोड़ रुपये थी और अभी 2023 में बढकर 11 करोड़ रुपये हो गई है।
  • -प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के पास 1.16 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

जानिए इन नेताओं की संपत्ति के बारे में?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+