राजस्थान के कोटा में निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिरा, 10 लोग घायल

कोटा। राजस्थान के कोटा शहर में बुधवार रात एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिरने से दस लोग घायल हो गए हैं। घटनास्थल के सामने ही एक शॉपिंग मॉल भी मौजूद है। बताया जा रहा है कि सभी घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल फ्लाईओवर के गिरने के पीछे का कारण पता नहीं चल सका है। सभी घायल सिटी हॉस्पिटल में भर्ती हैं।

rajasthan, kota, overbridge, flyover, under construction overbridge collapsed, under construction overbridge collapsed in kota, राजस्थान, कोटा, निर्माणाधीन फ्लाईओवर का हिस्सा गिरा, फ्लाईओवर

जानकारी के अनुसार, इन दस लोगों में से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जो स्लैब नीचे गिरा है, उसे 45 फुट लंबा और 35 फुट चौड़ा बनाया जा रहा था। फ्लाईओवर का हिस्सा गिरने के बाद आस पड़ोस के लोग वहां पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी। जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। जिसमें सभी लोगों को सुरक्षित मलबे से बाहर निकाला गया। हादसे वाले स्थान पर देर रात तक मलबा हटाने का काम किया गया। ऐसा जा रहा है कि घायलों में से एक पीड़ित तो आईसीयू में भर्ती है।

मामले में दोषियों के खिलाफ कार्यवाई करने की बात कही गई है, साथ ही फ्लाईओवर के लिए इस्तेमाल होने वाले सामान की गुणवत्ता की भी जांच की जाएगी। ताकि पता चल सके कि हादसे के पीछे का कारण क्या है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी। जिसके बाद ये साफ हो जाएगा कि ऐसा किसकी लापरवाही से हुआ है। मामले में अधिक जानकारी जुटाने का काम किया जा रहा है।

आंध्र प्रदेश : लॉरी से टकरायी कार, 3 लोगों की मौत,6 लोग घायल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+