परिजन कर रहे थे अंतिम संस्कार, अचानक श्मशाम घाट पहुंची पुलिस और उठा ले गई शव
Bharatpur News, भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में एक व्यक्ति की जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी और मंगलवार को ही परिजन शव को लेकर भरतपुर आए।

उन्होंने शव की अर्थी सजाकर अंतिम संस्कार के लिए काली बगीची शमशान ले गए, जहां अंतिम संस्कार करने ही वाले थे। तभी किसी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी और शव को शमशान से लेकर जिला आरबीएम अस्पताल पहुंची। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंपा।
दरअसल, मथुरागेट थाना क्षेत्र में स्थित मोरी चार बाग खारा कुआ निवासी 27 वर्षीय रामू कोली पुत्र ओमप्रकाश कोली की तड़के सुबह जयपुर के एसएमएस अस्पताल में मृत्यु हो गई थी और परिजन शव को अंतिम संस्कार करने के लिए शमशान ले गए थे।
ये भी पढ़ें : भिंड में 5 लोगों की हत्या करने वाले को फांसी की सजा, विधवा महिला से थे अवैध संबंध
मथुरागेट एसआई महावीर प्रसाद ने बताया कि किसी परिजन ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसके भाई की झगड़ के बाद इलाज के दौरान मौत हो गयी है और परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए शमशान लेकर पहुँच गए हैं। इसकी सूचना पर पुलिस ने शमशान से शव को वापस मोर्चरी में रखवाया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद ही पता लग पाएगा कि मौत के क्या कारण रहे, हालाँकि अभी परिजनों ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है।












Click it and Unblock the Notifications