Rajasthan News: राजस्थान में गौ-तस्करों के साथ पुलिस की हो गई मुठभेड़, युवक की मौत पर हुआ बवाल

Encounter with cow smugglers In Rajasthan News: राजस्थान में आज एक बार फिर से गौ तस्करों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक युवक की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद लोगों ने पुलिस थाने पहुंच बवाल खड़ा कर दिया।

राजस्थान में गौ तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी जहां गौतस्करों पर लगातार कार्रवाई कर रहे है तो वहीं यह कार्रवाई स्थानीय लोगों के जी का जंजाल बन रही है।

दरअसल भरतपुर रेंज के डीग जिले में देर रात्रि को पुलिस व गौतस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में गौतस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। गौतस्करों की इस फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई।

police-had-an-encounter-with-cow-smugglers-in-deeg-bharatpur-rajasthan-one-youth-died

पुलिस ने मौके से मृतक के साथी को गिरफ्तार किया और गौवंश से भरी पिकअप गाड़ी बरामद की है। इस फायरिंग में मारा गया युवक संदीप प्रजापत डीग के सोनगांव का रहने वाला था और वह टेम्पो को चला रहा था। जबकि पकड़ा गया आरोपी नरेश जादौन भी सोनगांव का रहने वाला था। सूचना पर रेंज आईजी राहुल प्रकाश ,एसपी डीग राजेश मीणा कुम्हेर थाना पहुंचे।

घटना कुम्हेर थाना इलाके में पिचूमर मोड़ के पास हुई । वही घटना के बाद मृतक के परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में पुलिस थाना कुम्हेर पहुंचे और मृतक को निर्दोष बताते हुए कहा कि गांव में आवारा गाय थी वह फसलों को नुकसान पहुंचाती थी. मृतक मांढेरा रुंध में आवारा गायों को टेंपू में भरकर छोड़ने जा रहा था। लेकिन अभी यह संदिग्ध है कि युवक की मौत पुलिस की गोली या ग्रोथ स्कूलों की गोली से हुई है।

इस बीच मृतक गौतस्करों और पुलिस के बीच फंस गया और गौतस्करों ने उसे पुलिस का मुखबिर समझकर गोली मार दी और नाकाबंदी तोड़कर फरार हो गए।

मृतक के परिजन घटना की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे है। वही मामले में रेंज आईजी राहुल प्रकाश ने मृतक के परिजनों को निष्पक्ष रूप से कार्यवाही कर न्याय दिलाने की बात कही है।

मामले में एसपी डीग राजेश मीना ने बताया है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक पिकअप गाड़ी में गौतस्कर गोवंश को भरकर तस्करी कर ले जा रहे हैं। इस पर पुलिस गोतस्करों का पीछा कर रही थी।

पुलिस व गोतस्करों की मुठभेड़ के बीच एक दूसरी टेंपू गाड़ी पिचूमर मोड़ के पास पहुंच गई उसमें भी गाय थी,गौतस्करों को लगा कि वह पुलिस को साथ लेकर आया है इस पर गोतस्करों ने उसको गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। गोतस्कर नाकाबंदी तोड़कर फरार हो गए है जिनकी तलाश की जा रही है। मृतक का अभी पोस्टमार्टम नहीं किया जा सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

इधर मृतक के परिजन मेडिकल बोर्ड से ज्यूडिशियल कस्टडी में पोस्टमार्टम कराने की मांग कर रहे है। पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा की मृतक को किसकी गोली लगी ? इस मामले को लेकर मृतक के परिजन और ग्रामीणों को कहना है कि हमें न्याय चाहिए, न्याय नहीं मिला तो हम धरना प्रदर्शन और जाम लगाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+