भरतपुर: ट्रेनिंग में दौड़ लगाते वक्त जिंदगी की जंग हारा सीकर का कमलेश, सालभर पहले भर्ती हुआ था पुलिस में

भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में स्थित बांसी पुलिस ट्रेनिंग अकादमी में ट्रेनिंग के दौरान एक रंगरुट (कांस्टेबल) की तबीयत खराब हो गई, जिसको लेकर ट्रेनिंग ऑफिसर जिला आरबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जवान की मौत की सूचना मिलते ही भरतपुर एसपी हैदर अली जैदी और एडिशनल एसपी मूल सिंह राणा मौके पर पहुंचे और मृतक रंगरूट के शव को मोर्चरी में रखवाया। मृतक जवान सीकर का रहने वाला था। पुलिस ने उसके परिजनों को घटना की सूचना दी।

Police Constable died During training in bharatpur

भरतपुर एसपी हैदर अली जैदी ने बताया कि बुधवार को बांसी के पीटीएस में नए भर्ती पुलिसकर्मियों की ट्रेनिंग चल रही थी। उसमें 197 रंगरूट दौड़ रहे थे लेकिन उनमें से 02 रंगरूटों ने तबीयत नासाज़ होने की वजह से दौड़ने से मना कर दिया। तब 195 रंगरूटों को 10 किलोमीटर की दौड़ के लिए तैयार किया गया। 08 किलोमीटर की दौड़ पूरी करने पर सीकर निवासी कमलेश गश खाकर गिर गया। तभी पीटीएस में मौजूद ट्रेनिंग ऑफिसर उसे अपनी गाड़ी में लेकर जिला आरबीएम अस्पताल पहुँचे लेकिन उसे डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया।

ट्रेनिंग ऑफिसर की सूचना के बाद मौके पर एसपी, एडिशनल एसपी और मथुरा गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली। एसपी हैदर अली जैदी ने बताया कि कमलेश 01 साल से ट्रेनिंग कर रहा था और उसकी फाइनल ट्रेनिंग थी। एसपी हैदर अली जैदी ने सीकर एसपी के मार्फत सूचना उसके परिजनों को पहुचाई। फिलहाल शव अस्पताल के मुर्दाघर में रखा हुआ है। उसके परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+