PM Modi Sikar: सीकर में 27 को प्रधानमंत्री मोदी 9 करोड़ किसानों के खातों में सम्‍मान निधि राशि ट्रांसफर करेंगे

PM Modi Sikar Rajasthan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा पहले नागौर में होने वाली थी। अब स्‍थान बदलकर जिला खेल स्‍टेडियम सीकर तय किया गया है।

राज्‍स्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 से पहले एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश का दौरा करेंगे। इस बार पीएम नरेंद्र मोदी की 27 जुलाई को सीकर में सभा होगी।

PM narendra Modi Sikar

जिला खेल स्‍टेडियम सीकर में पीएम मोदी की सभा की तैयारियां जोरों पर हैं। यह सभा पहले 28 जुलाई को नागौर में होने वाली थी। अब यह 28 की बजाय 27 को नागौर की बजाय सीकर में हो रही है।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीकर सभा से देशभर के 9 करोड़ किसानों के खातों में एक साथ सम्‍मान निधि की राशि ट्रांसफर करेंगे।

कृषि मंत्रालय और फर्टिलाइजर मंत्रालय की ओर से प्रस्‍तावित यह कार्यक्रम पहले वीर तेजाजी की जन्‍मस्‍थली खरनाल में होना था। लेकिन फिर इसका स्‍थान बदलकर सीकर रख दिया।

राजस्‍थान में सीकर खेती के लिहाज से अग्रणी जिलों में से एक है। सीकर के रसीदपुरा में पैदा हुए प्‍याज देश-विदेश तक जाते हैं। पूर्व में सीकर किसान आंदोलन ने राजस्‍थान सरकार को घुटनों पर ला दिया था।

इधर, पीएम मोदी के सीकर दौरे की जिम्‍मेदारी केंद्रीय कृषि राज्‍य मंत्री कैलाश चौधरी को दी गई है। उधर, वीर तेजाजी की जन्‍मस्‍थली खरनाल में मोदी की सभा स्‍थगित कर दी गई है। खरनाम मोदी की सभा 16 अगस्‍त 2023 को होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+