Rajasthan: चित्‍तौड़गढ़ में PM Modi बोले-''कन्‍हैया हत्‍याकांड में भी गहलोत सरकार को सताई वोट बैंक की चिंता''

PM Modi in chittaurgarh Rally: देश में हर किसी को झकझोर देने वाला उदयपुर के टेलर कन्‍हैयालाल हत्‍याकांड का मुद्दा राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में फिर से उठ गया है। दो अक्‍टूबर को चित्‍तौड़गढ़ दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कन्‍हैयालाल मर्डर केस उदयपुर को लेकर राजस्‍थान की अशोक गहलोत सरकार पर निशाना साधा है।

चित्‍तौड़गढ़ रैली को सम्‍बोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जैसा उदयपुर में हुआ वैसी किसी ने कल्‍पना भी नहीं की थी। जिस राजस्‍थान ने दुश्‍मन पर भी धोखे से वार नहीं करने की परंपरा को जिया है, उस राजस्‍थान की धरती पर इतना बड़ा पाप हुआ। उदयपुर में कपड़े सिलाने के बहाने लोग आते हैं और बेखौफ होकर टेलर का न केवल गला काट देते हैं बल्कि फिर वीडियो तक वायरल करवा देते हैं। कांग्रेस सरकार को तो इसमें भी वोट बैंक की चिंता सताती रही।

PM Modi said in Chittorgarh rally

पीएम मोदी ने कहा कि राजस्‍थान में लोग शांति से तीज-त्‍योहार नहीं सकते हैं, क्‍योंकि पता नहीं कब कहां दंगा हो जाए। अगर राजस्‍थान चुनाव 2023 में भाजपा की सरकार बनी तो दंगे रुकवाए जाएंगे। राजस्‍थान में कांग्रेस सरकार जान माल की सुरक्षा नहीं कर सकती। उसे हटाना बहुत जरूरी है।

पीएम मोदी ने चित्‍तौड़गढ़ में 7000 करोड़ रुपए से ज्‍यादा की अलग अलग विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इससे पहले पीएम मोदी ने चित्‍तौड़गढ़ के ऐतिहासिक सांवलिया सेठ मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की।

सभा को सम्‍बोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ''राजस्थान के नौजवानों के साथ जो धोखा किया गया है भाजपा उसकी तह तक जाएगी। यहां के पेपर लीक माफिया का पाताल में भी जाकर हिसाब किया जाएगा। मैं आपको भरोसा देता हूं नौजवानों के भविष्य के साथ जिसने खिलवाड़ किया है ऐसे पेपर लीक माफिया को छोड़ा नहीं जाएगा, कड़ी सज़ा दिलाई जाएगी।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+