Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मोदी सरकार में मंत्री बनने के लिए राजस्‍थान BJP नेताओं की दिल्‍ली में भारी लॉबिंग, जोधपुर हाउस बना अखाड़ा

Modi Oath Ceremony 2024: लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद से ही राजस्‍थान के नेताओं ने दिल्‍ली में डेरा डाल रखा है। हर कोई मोदी सरकार 3.0 की टीम में जगह बनाने के लिए लॉबिंग करने में जुटा है। इसके लिए दिल्‍ली स्थित जोधपुर हाउस सियासत का अखाड़ा बना हुआ है।

केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार एनडीए सरकार बन रही है। 9 जून 2024 को शाम राष्‍ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्रिपरिषद के सदस्‍यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।

PM Modi Oath Ceremony

चुनाव नतीजों के बाद राजस्‍थान मुख्‍यमंत्री भजन लाल शर्मा, प्रदेशाध्‍यक्ष सीपी जोशी, ओम बिरला, गजेंद्र सिंह शेखावत, भूपेंद्र सिंह यादव समेत कई दिग्‍गज दिल्‍ली पहुंचे हैं। सीएम शर्मा तो राजस्‍थान में भाजपा की 11 सीटें कम होने की रिपोर्ट भी बनाकर लेकर आए है, जो उन्‍होंने भाजपा आलाकमान को सौंपी है।

राजस्‍थान में लोकसभा की 25 सीटें हैं, जिन पर भाजपा ने साल 2014 व 2019 में जीत दर्ज की थी। इस बार भाजपा 25 में से 14 सीटों पर ही सिमट गई। भाजपा को 11 सीटों का नुकसान हुआ है। इन सीटों में से 8 पर कांग्रेस, इंडिया गबंधन में शामिल माकपा व आरएलपी और बीएपी ने एक-एक सीट जीती है।

साल 2019 में मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में राजस्‍थान से चार सांसदों को केंद्रीय मंत्री बनाया गया था। इनमें गजेंद्र सिंह शेखावत, कैलाश चौधरी, अर्जुनराम मेघवाल व भूपेंद्र यादव शामिल रहे। इस बार कैलाश चौधरी तो चुनाव हार गए। शेष फिर से मंत्री पद के दावेदारों के रेस में बने हुए हैं। अन्‍य कई सांसद भी लॉबिंग कर रहे हैं।

सीपी जोशी, सांसद चित्‍तौड़गढ़

चित्‍तौड़गढ़ से सांसद बने सीपी जोशी भी पीएम मोदी से मिलने दिल्‍ली पहुंचे हैं। ये राजस्‍थान के भाजपा के प्रदेशाध्‍यक्ष भी हैं। इन्‍हीं के नेतृत्व में भजनलाल शर्मा सरकार बनी। दोनों ही ब्राह्मण समुदाय से हैं। लोकसभा चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन देखते हुए सीपी जोशी को शायद ही मंत्री बनाया जाए।

भूपेंद्र यादव, सांसद अलवर

राजस्‍थान से मंत्री बन सकने वालों की दौड़ में शामिल हैं। ये अलवर से सांसद हैं। अलवर के पूर्व सांसद बालकनाथ को राजस्‍थान का सीएम नहीं बनाया। ना उनको भजनलाल सरकार में मंत्री पद दिया गया। ऐसे में भूपेंद्र यादव के जरिए यादव को साधा जा सकता है।

मंत्री बन सकने वालों की दौड़ में शामिल अन्‍य सांसदों के बारे में यहां पढ़ें

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+