Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Places to Visit in Jaipur: आमेर फोर्ट और जल महल ही नहीं जयपुर में घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगहें

Places to Visit in Jaipur: राजस्थान की राजधानी जयपुर को इसकी खूबसूरत ऐतिहासिक महत्व की इमारतों और स्थानीय संस्कृति की वजह से जाना जाता है। जयपुर को "पिंक सिटी" भी कहा जाता है। देश-विदेश के पर्यटकों के लिए हमेशा आकर्षण का केंद्र रहा है। ऐतिहासिक किले, भव्य महल, रंगीन बाजार और समृद्ध संस्कृति जयपुर को एक परफेक्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनाते हैं। अगर लॉन्ग वीकेंड या आने वाले दिनों में आपका जयपुर घूमने का प्लान है, तो यहां आपके लिए काम की जानकारी है।

अगर आप जयपुर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यहां की टॉप टूरिस्ट जगहों के साथ-साथ पहुंचने का तरीका और टिकट से जुड़ी अहम जानकारी जरूर जान लें। यहां चर्चित टूरिस्ट प्लेस के अलावा भी कई जगह हैं जहां आप अच्छा समय बिता सकते हैं।

Places to Visit in Jaipur

Places to Visit in Jaipur: ये 5 जगहें हैं जयपुर का आकर्षण

1. आमेर किला (Amer Fort)

- जयपुर से करीब 11 किलोमीटर दूर स्थित आमेर किला राजपूत वास्तुकला का शानदार उदाहरण है। यहां शीश महल, दीवान-ए-आम और दीवान-ए-खास देखने लायक हैं।
- कैसे जाएं: जयपुर शहर से टैक्सी, ऑटो या बस आसानी से मिल जाती है।
- टिकट: भारतीय पर्यटकों के लिए करीब ₹100 और विदेशी पर्यटकों के लिए ₹500।

2. हवा महल (Hawa Mahal)

- पांच मंजिला हवा महल जयपुर की पहचान माना जाता है। इसकी 953 छोटी खिड़कियां खास आकर्षण हैं। इस महल में कई मशहूर फिल्मों की शूटिंग भी हुई है।
- कैसे जाएं: यह जयपुर के पुराने शहर में स्थित है, जहां लोकल ट्रांसपोर्ट आसानी से उपलब्ध है।
- टिकट: भारतीयों के लिए लगभग ₹50।

3. सिटी पैलेस (City Palace)

- जयपुर के शाही इतिहास को करीब से जानने के लिए सिटी पैलेस जरूर जाएं। यहां संग्रहालय और राजसी भवन देखने को मिलते हैं।
- कैसे जाएं: मेट्रो, बस या कैब से पहुंचा जा सकता है।
- टिकट: एंट्री टिकट ₹200 से शुरू।

4. जंतर-मंतर (Jantar Mantar)

- यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट जंतर-मंतर खगोलीय यंत्रों के लिए प्रसिद्ध है। जयपुर आने वाले पर्यटकों के लिए यह कास आकर्षण है। यह प्राचीन भारत की ज्ञान
- टिकट: भारतीय पर्यटकों के लिए ₹50।

5. जल महल (Jal Mahal)

- मान सागर झील के बीच स्थित जल महल बेहद खूबसूरत नजारा पेश करता है। हालांकि, इसके अंदर जाने की अनुमति आम पर्यटकों को नहीं है। बाहर से देखने के लिहाज से भी यह बहुत खूबसूरत है और झील के किनारे बैठने के लिए बेंच की व्यवस्था की गई है।
टिकट: बाहर से देखने के लिए कोई शुल्क नहीं।

जयपुर (How To Reach Jaipur) कैसे पहुंचें?

जयपुर हवाई, रेल और सड़क मार्ग से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश के प्रमुख शहरों से कनेक्ट है, जबकि रेलवे स्टेशन और नेशनल हाईवे इसे और आसान बनाते हैं। इतिहास, संस्कृति और आधुनिक सुविधाओं का अनोखा संगम जयपुर को हर उम्र के यात्रियों के लिए खास बनाता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+