Phalodi satta Bazar: भाटी, गहलोत व बिरला की हॉट सीटों पर फलोदी के सटोरियों ने निकाले चौंकाने वाले भाव
Phalodi satta Bazar Rajasthan: क्या बाड़मेर-जैसलमेर में रविंद्र सिंह भाटी चुनाव नहीं निकाल पाएंगे? क्या कोटा सीट पर ओम बिरला लोकसभा अध्यक्ष रहते चुनाव लड़ने वाली परम्परा की वजह से हार जाएंगे? क्या जालोर-सिरोही सीट पर भी अशोक गहलोत का 'वैभव' चुनाव नहीं जीत पाएंगे?
रविंद्र सिंह भाटी, ओम बिरला व वैभव गहलोत ही नहीं बल्कि 2 केंद्रीय मंत्रियों गजेंद्र सिंह शेखावत व कैलाश चौधरी की भी प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। राजस्थान की 13 सीटों पर 26 अप्रैल को मतदान है। मतदान से पहले फलोदी सट्टा बाजार ने ताजा भाव निकाले हैं।

राजस्थान में लोकसभा की कुल 25 सीटें हैं। 12 सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान हो चुका है। शेष 13 सीटों पर 26 अप्रैल को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे। सभी सीटों पर देशभर की 543 सीटों के साथ ही 4 जून को परिणाम घोषित किया जाएगा।
दूसरे चरण की सीटों के भाव
लोकसभा सीट बाड़मेर
कांग्रेस के उम्मेदाराम बेनीवाल-65-80 पैसा
भाजपा के कैलाश चौधरी-1 रुपए
निर्दलीय रविंद्र सिंह भाटी-1.25 रुपए
लोकसभा सीट जोधपुर
भाजपा के गजेंद्र सिंह शेखावत-30-35 पैसे
कांग्रेस के करण सिंह उचियारड़ा
लोकसभा सीट जालौर-सिरोही
भाजपा के लुंबाराम चौधरी-10-20 पैसे
कांग्रेस के वैभव गहलोत
लोकसभा सीट पाली
भाजपा के पीपी चौधरी-20 से 30 पैसा
कांग्रेस की संगीता बेनीवाल
लोकसभा सीट कोटा
भाजपा के ओम बिरला-60-65 पैसे
कांग्रेस के प्रह्लाद गुंजल
लोकसभा सीट बीकानेर
भाजपा के अर्जुन राम मेघवाल- 10-15 पैसे
कांग्रेस के गोविंद राम मेघवाल
लोकसभा सीट झालावाड़
भाजपा के दुष्यंत सिंह-5-10 पैसे
कांग्रेस की उर्मिला जैन भाया
राजस्थान में दूसरे चरण के मतदान वाली 13 सीटों में से छह सीट चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, बांसवाड़ा, अजमेर, उदयपुर व टोंक सवाई माधोपुर सीट के लिए फलोदी सट्टा बाजार के सटोरियों ने भाव नहीं निकाले हैं।
राजस्थान के पहले चरण की सीटों में श्रीगंगानगर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, नागौर, भरतपुर समेत कई सीटों पर भाजपा और चूरू व झुंझुनूं सीट पर कांग्रेस की जीत का अनुमान है।












Click it and Unblock the Notifications