फलोदी सट्टा बाजार का दावा: राजस्थान में ये दो राजपूत कम कर सकते हैं BJP की सीटें?
Phalodi Satta Bazaar Ravindra Bhati: राजस्थान में लोकसभा की 25 सीटें हैं। भाजपा लगातार तीसरी बार सभी 25 सीटें जीतने के लिए जोर लगा रही है जबकि कांग्रेस दस साल बाद खाता खोलना चाह रही।
राजस्थान में दो राजपूत ऐसे भी है, जो भाजपा के मिशन 25 की राह में सबसे बड़े रोड़ा हैं। इन दोनों की वजह से भाजपा के दो मौजूदा सांसदों की सीट फंसती नजर आ रही हैं।

दरअसल, फलोदी सट्टा बाजार का अनुमान है कि बाड़मेर-जैसलमेर सीट व जोधपुर सीट पर केंद्रीय मंत्रियों के लिए लोकसभा चुनाव 2024 में जीत दर्ज कर पाना आसान नहीं है। दोनों को ही राजूपत उम्मीदवार से कड़ी टककर मिल रही है।
जोधपुर लोकसभा सीट चुनाव 2024
जोधपुर से मोदी सरकार के जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत फिर भाजपा उम्मीदवार हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में जीते तो लगातार तीसरी बार जोधपुर सांसद बनेंगे, मगर जोधपुर में इस बार मुकाबला राजपूत vs राजपूत है।
जोधपुर संसदीय क्षेत्र के चुनाव में फलोदी सट्टा बाजार ने BJP की जीत के भाव पहले 15-20 पैसे निकाले थे, जो बढ़कर 40-45 पैसे तक पहुंच गए। ऐसे में माना जा रहा है कि जोधपुर में कांग्रेस उम्मीदवार करण सिंह उचियारड़ा से गजेंद्र सिंह शेखावत को कड़ी टक्कर मिल सकती है।

बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट चुनाव 2024
इधर, बाड़मेर-जैसलमेर संसदीय क्षेत्र में भी एक राजपूत रविंद्र सिंह भाटी भाजपा का खेल बिगाड़ सकता है। बाड़मेर में भाजपा ने मौजूदा सांसद व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी पर फिर दांव लगाया है। जबकि कांग्रेस ने आरएलपी से आए उम्मेदाराम बेनीवाल पर दांव लगाया है।
उम्मेदाराम बेनीवाल व कैलाश चौधरी जाट जाति से हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि इनके वोट बंट जाएंगे जबकि राजपूत समाज से रविंद्र सिंह भाटी ने निर्दलीय ताल ठोक रखी है, जिसकी स्थिति दोनों पार्टी प्रत्याशियों से मजबूत बताई जा रही है।
फलोदी सट्टा बाजार आज के भाव
316-319 बीजेपी
300 सीट 30-37
310 सीट 55-65
320 सीट 110-160
325 सीट 150-225
45-47 कांग्रेस
35 सीट 28-35
40 सीट 35-45
50 सीट 130-200
राजस्थान
20 सीट 60-90
21 सीट 90-140
22 सीट 150-300
23 सीट 200 खाना
24 सीट 400 खाना
25 सीट 800 खाना
दिल्ली
6 सीट 35-45
7 सीट 90-120
NDA
368-372 सीट
उत्तर प्रदेश
68-70 बीजेपी
पश्चिम बंगाल
21-23
22 सीट 80-120
उत्तर प्रदेश
68-70 बीजेपी
पंजाब
6-7 आप
3-4 कांग्रेस
2-3 बीजेपी
नोटः यहां पर दी गई जानकारी अखबार, मीडिया रिपोर्ट्स और सट्टा बाजारों के जानकारों के माध्यम से दी गई है। हमारा उद्देश्य सट्टा को किसी भी प्रकार से प्रोत्साहन करना नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications