Rajasthan: फलोदी सट्टा बाजार से कांग्रेस के लिए आई गुड न्यूज, 12 सीटों के ताजा भावों ने बढ़ाई BJP की टेंशन
Phalodi Satta Bazar today Bhav: लोकसभा चुनाव 2024 में पहले चरण के मतदान के बाद फलोदी सट्टा बाजार से कांग्रेस के लिए गुड न्यूज आई है जबकि कई सीटों पर भाजपा की टेंशन बढ़ रही है।
फलोदी सट्टा बाजार का अनुमान है कि पहले चरण की 12 सीटों में से शेखावाटी अंचल की तीन सीटें सीकर, चूरू और झुंझुनूं कांग्रेस व इंडिया गठबंधन के हाथ में आती दिख रही है।
यह भी पढ़ें-Phalodi Satta Bazar: वोटिंग साथ-साथ जानें फलोदी सटोरियों के ताजा भाव, राजस्थान में कौन हार रहा?

यह भी पढ़ें- Churu Chunav 2024: चूरू के तारानगर में बंपर वोटिंग, काका-भतीजे में अब किसके बोलेंगे मोरिया?
भाजपा-कांग्रेस दोनों के ही नेता अपने-अपने उम्मीदवारों की जीत के दावे कर रहे हैं, मगर फलोदी सट्टा बाजार के भाव भाजपा की मिशन 25 की उम्मीदों पर पानी फेरने वाले लग रहे हैं।
फलोदी सट्टा बाजार भले ही अपने सटीक अनुमानों के लिए विख्यात या कुख्यात हो, मगर वन इंडिया हिंदी टीम सट्टा बाजार के अनुमानों का समर्थन नहीं करती है, क्योंकि ये अनुमान कई बार गलत भी साबित होते हैं। इनकी हकीकत भी 4 जून को होने वाली मतगणना से सामने आ जाएगी।
फलोदी सट्टा बाजार के ताजा भाव
अमराराम (Amraram) : सीकर सीट पर माकपा व इंडिया गठबंधन प्रत्याशी अमराराम के भाव 55 से 65 पैसा निकाले जा रहे हैं जबकि भाजपा के स्वामी सुमेधानंद सरस्वती के भाव डेढ़ रुपया है। शहरी क्षेत्र में भाजपा व ग्रामीण में कांग्रेस-माकपा को वोट मिले हैं।
राहुल कस्वां (Rahul Kaswan) : चूरू सीट पर भाजपा नेता व समर्थक दावा कर रहे हैं कि पैरालंपिक खिलाड़ी देवेंद्र झाझड़िया जीतकर संसद पहुंचने वाले हैं। सटोरियों ने कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व सांसद राहुल कस्वां की जीत के लिए निकाले हैं, जो 45-55 पैसा है।
बृजेंद्र सिंह ओला (Brijendra Singh Ola) : फलोदी सट्टा बाजार ने पहले चरण कांग्रेस के लिए झुंझुनूं सीट को सबसे सुरक्षित माना है। दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस के बृजेंद्र सिंह ओला अच्छे मार्जिन से जीत रहे हैं। इनके भाव 35-45 पैसे निकाले हैं। पहले 65-75 पैसे थे, मगर भाजपा उम्मीदवार शुभकरण चौधरी से राजपूतों के बढ़ती नाराजगी से मतदान दिवस आते-आते ओला जीत के ज्यादा करीब आ गए।
डॉ. ज्योति मिर्धा (Dr Jyoti Mirdha) : लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में राजस्थान की सबसे हॉट सीट नागौर का परिणाम चौंकाने वाला रह सकता है, क्योंकि इस मामले में खुद फलोदी सट्टा बाजार असमंजस नजर आ रहा। मतदान से दो दिन इंडिया गठबंधन प्रत्याशी आरएलपी के हनुमान बेनीवाल की जीत बता रहे थे, अब भाजपा की ज्योति मिर्धा की जीत के भाव 50-60 पैसे निकाले हैं।
अर्जुन राम मेघवाल (Arjun ram Meghwal) : फलोदी सट्टा बाजार का दावा है कि बीकानेर से केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल लगातार चौथी बार जीत दर्ज करते दिख रहे हैं। बीकानेर पर भाजपा की जीत के भाव 9 पैसे हैं। बीकानेर में 53.96 प्रतिशत मतदान हुआ है। कांग्रेस के गोविंद राम मेघवाल के हाथ बीकानेर निकालता दिख रहा।
प्रियंका बैलान मेघवाल (Priyanka Balan Meghwal) : भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित श्रीगंगानगर पर पूरे राजस्थान में सर्वाधिक 65.64 प्रतिशत मतदान हुआ है। लोग कह रहे हैं कि यहां मोदी लहर चली है। फलोदी सट्टा बाजार ने भी भाजपा की प्रियंका बैलान मेघवाल के कांग्रेस के कुलदीप इंदौरा के सामने जीत के भाव 30-35 पैसे निकाले हैं।
राव राजेंद्र सिंह (Rao Rajendra Singh): पहले चरण में भाजपा के राव राजेंद्र सिंह ने सर्वाधिक 59.10 लाख रुपए खर्च किए हैं। यहां भाजपा की स्थिति दिनोंदिन अच्छी होती दिखी। फलोदी सट्टा बाजार ने भाजपा की जीत के भाव पहले 90 पैसे निकाले। मतदान दिवस आते-आते भाव घटकर 45 पैसे पर आ गए।
भरतपुर-धौलपुर व दौसा में कांटे की टक्कर
फलोदी सट्टा बाजार ने भरतपुर, दौसा और धौलपुर-करौली सीट पर एक तरफा भाव निकाले हैं। 90-90 पैसे के भाव दे रहे हैं। मतलब किसी भी एक प्रत्याशी जीत तय नहीं मान रहे हैं। तीनों ही सीटों पर भाजपा-कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर बताई जा रही है।
नोटः यहां पर दी गई जानकारी अखबार, मीडिया रिपोर्ट्स और सट्टा बाजारों के जानकारों के माध्यम से दी गई है। हमारा उद्देश्य सट्टा को किसी भी प्रकार से प्रोत्साहन करना नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications