Churu Chunav 2024: चूरू के तारानगर में बंपर वोटिंग, काका-भतीजे में अब किसके बोलेंगे मोरिया?
Lok Sabha Chuanv churu 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में प्रथम चरण की राजस्थान की 12 सीटों में से सबसे हॉट सीट चूरू में बंपर वोटिंग हुई है। शाम छह बजे तक चूरू संसदीय क्षेत्र में 62.98 (अनुमानित) मतदाताओं ने वोट डाले हैं।
चूरू लोकसभा सीट के तारानगर इलाके में हुई 68.52 प्रतिशत वोटिंग राजस्थान की 12 सीटों के विधानसभा क्षेत्रों में हुए मतदान में दूसरे नंबर पर है। शाम छह बजे तक के अनुमानित आंकड़ों में जयपुर शहर की किशनपोल विधानसभा सीट 68.72 प्रतिशत के साथ पहले नंबर पर है।
यह भी पढ़ें- Lok Sabha Chunav 2024: राजस्थान में पाकिस्तान बॉर्डर पर चली मोदी लहर? मतदान का टूटा रिकॉर्ड

यूं तो चूरू सांसद के चुनाव में भाजपा से देवेंद्र झाझड़िया व कांग्रेस से राहुल कस्वां उम्मीदवार थे, मगर चूरू में असली सियासी जंग तो काका-भतीजा के बीच हुई है। काका माने भाजपा दिग्गज नेता राजेंद्र राठौड़ व भतीजा माने राहुल कस्ंवा।
वैसे राजेंद्र राठौड़ राजपूत समाज से हैं और राहुल कस्वां जाट। दोनों के बीच काका-भतीजा का कोई खून का रिश्ता नहीं है। लोकसभा चुनाव 2024 की में भाषणों में यह रिश्ता बना। हालांकि इन बीच सियासी जंग का मैदान तारानगर विधानसभा सीट है।
19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण में तारानगर में बम्पर वोटिंग हुई है, जो राजस्थान के नेताओं की चुनावी भाषा में किसी के मोरिया बुलाने (हार-जीत) में बड़ी भूमिका निभा सकती है। चूरू संसदीय क्षेत्र में चूरू व हनुमानगढ़ जिले के आठ विधानसभा क्षेत्र आते हैं, जिनमें सबसे ज्यादा मतदान तारानगर में हुआ है। नतीजे 4 जून 2024 को घोषित किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें- Phalodi Satta Bazar: राजस्थान में वोटिंग ने बदले फलोदी सट्टा बाजार के भाव, कितनी सीटें जीत रही कांग्रेस?
चूरू संसदीय क्षेत्र में मतदान प्रतिशत
भादरा-65.63
चूरू-64.80
नोहर-68.44
रतनगढ़- 58.70
सादुलपुर-64.70
सरदारशहर-56.25
सुजानगढ़-58.31
तारानगर-68.52
चूरू में काका-भतीजा की लड़ाई क्या है?
दरअसल, राजेंद्र राठौड़ व राहुल कस्वां और उनका परिवार 3 दशक से ज्यादा समय से चूरू भाजपा में सक्रिय हैं। साल 2023 में विधानसभा चुनाव हुए तो राजेंद्र राठौड़ तारानगर में कांग्रेस के नरेंद्र बुडानिया के सामने हार गए। तब तारानगर में 'मोरिया बुला दूंगा' का भाषण चर्चित हुआ था।
राठौड़ व उनके समर्थकों ने चूरू भाजपा सांसद राहुल कस्वां पर आरोप लगाया कि उन्होंने हरा दिया। इस लड़ाई का असर लोकसभा चुनाव 2024 में भी देखने को मिला। राहुल कस्वां का टिकट कट गया। उन्होंने आरोप लगाया कि राठौड़ ने टिकट कटवा दिया था।
ऐसे में राहुल कस्वां भाजपा छोड़कर कांग्रेस में चले गए और चूरू से कांग्रेस उम्मीदवार भी बन गए। उधर, भाजपा ने राहुल कस्वां का टिकट काटकर पैरालंपिक खिलाड़ी देवेंद्र झाझड़िया को टिकट दिया। देवेंद्र झाझड़िया भले ही चुनाव लड़ रहे हो, मगर सियासी लड़ाई तो राजेंद्र राठौड़ व राहुल कस्वां के बीच भी रही।












Click it and Unblock the Notifications