Arjun Ram Meghwal: राजस्थानी अर्जुन मेघवाल बने कानून मंत्री, जीत चुके हैं BEST सांसद का पुरस्कार

Arjun Ram Meghwal Profile: गुरुवार को मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदेल हुआ है, अब देश के कानून मंत्री किरेन रिजिजू नहीं बल्कि अर्जुन राम मेघवाल हो गए हैं। रिजिजू को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया है। इस बारे में जानकारी राष्ट्रपति भवन की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है।

Arjun Ram Meghwal Profile

मालूम हो कि किरेन रिजिजू को जुलाई 2021 में कानून मंत्री बनाया गया था, उनसे पहले ये कुर्सी भाजपा के दिग्गज नेता रविशंकर प्रसाद संभाल रहे थे। आपको बता दें कि इस साल के अंत में राजस्थान में चुनाव होने वाले हैं और इससे पहले मेघवाल को कानून मंत्रालय बनाना बीजेपी की ओर से उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है।

चलिए देश के नए कनून मंत्री के बारे में विस्तार से जानते हैं..

आपको बता दें कि मूल रूप से राजस्थान से आने वाले अर्जुन राम मेघवाल अपने परंपरागत पहनावे और साइकिल से चलने की वजह से हमेशा चर्चित रहते हैं। 20 दिसंबर 1953 को जन्मे अर्जुन राम मेघवाल अभी तक संसदीय मामलों और संस्कृति राज्य मंत्री का पद संभाल रहे थे। वो पहली बार बीकानेर से साल 2009 में सांसद बने थे और यही नहीं इन्होंने ही साल 2013 में सर्वश्रेष्ठ सांसद का पुरस्कार अपने नाम किया था।

राजस्थान के एक छोटे से गांव किश्मीदेस में जन्मे अर्जुन राम मेघवाल को जमीनी नेता कहा जाता है, हालांकि वो राजस्थान कैडर में एक आईएएस अधिकारी रह चुके हैं। अपनी मेहनत के जरिए उच्च पोस्ट पर पहुंचने वाले अर्जुन राम मेघवाल अपनी सादगी की वजह से हमेशा चर्चित रहते हैं। 2 बेटे और 2 बेटियों के पिता अर्जुन बैडमिंटन भी बढ़िया खेलते हैं।

1982 में उन्होंने आरएएस परीक्षा पास की थी और इसके बाद उन्होंने जिला उद्योग केंद्र में सहायक निदेशक के रूप में राज्य के कई जिलों में काम किया है, राजनीति में आने से पहले उन्होंने voluntary retirement ली थी। और वर्ष 2009 में, उन्हें बीकानेर से सांसद चुनकर बीजेपी के टिकट पर लोकसभा पहुंचे और तब से ही वहीं से अब तक लगातार सांसद चुने जा रहे हैं। उन्हें 2019 में उद्योग और सार्वजनिक उद्यम राज्य मंत्री बनाया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+