Sikar Lok Sabha Seat: बाबा vs अमराराम में कौन ज्‍यादा अमीर, किसके पास है ₹65000 वाली रिवाल्‍वर?

Amraram vs Swami Sumedhanand Saraswati Net Worth 2024: आम चुनाव में नामांकन पत्र भरे जा रहे हैं। राजस्‍थान के सीकर संसदीय क्षेत्र से भाजपा से मौजूदा सांसद स्‍वामी सुमेधानंद सरस्‍वती व कांग्रेस-माकपा गठबंधन प्रत्‍याशी के रूप में पूर्व विधायक अमराराम ने पर्चा भरा है।

इस बार सीकर में बाबा vs किसान नेता होने की वजह से मुकाबला रोचक होने जा रहा है। दोनों ही जाट समुदाय से आते हैं। एक की किसानों पर जबरदस्‍त पकड़ है तो दूसरे को लगातार दो सांसद रहने का फायदा मिल सकता है।

Sikar Lok Sabha Seat Election 2024

शेखावाटी में राजनीति के गढ़ सीकर के सांसद की कुर्सी पर कौन बैठेगा? इसका पता 4 जून को मतगणना से चलेगा। फिलहाल ये जानिए कि आखिर सुमेधानंद सरस्‍वती व अमराराम में से ज्‍यादा पैसे वाला कौन है? दोनों ने चुनाव शपथ पत्र में निजी जानकारी व संपत्ति का भी विवरण दिया है।

अमराराम का जीवन परिचय

  • लोकसभा चुनाव 2024 में अमराराम की उम्र 68 साल है।
  • ये सीकर तहसील के गांव मूण्‍डवाड़ा के रहने वाले हैं।
  • अमराराम के पिता का नाम दल्‍लाराम व पत्‍नी का नाम सोहनी देवी है।
  • अमराराम का परिवार वर्तमान में सीकर की सुभाष्‍ज्ञ कॉलोनी में रहता है।

अमराराम की संपत्ति कितनी है?

  • चल संपत्ति-5 लाख 52 हजार 936 रुपए
  • अचल सपंत्ति- 31 लाख 46 हजार 773 रुपए
  • हाथ में नकदी- 35 हजार
  • पत्‍नी के बैंक खाते में जमा-400 रुपए
  • खुद के बैंक खाते
  • एसबीआई विधानसभा जयपुर -2 लाख 63 हजार 822 रुपए
  • एसबीआई शाखा हटवाड़ा जयपुर-9 हजार 358 रुपए
  • एसबीआई सीकर कलेक्‍ट्रेट- 26 हजार 242
  • एसबीआई दांतारामगढ़-20 हजार 352 रुपए
  • एसबीआई सीकर-40 हजार रुपए
  • एसबीआई लाइफ में जमा-93 हजार 161 रुपए
  • रिलाल्‍वर की कीमत-65 हजार रुपए

गांव मूण्‍डवाड़ा में खेती की जमीन-12 लाख रुपए

आवासीय भवन: गांव मूण्‍डवाड़ा व सीकर में मकान, जयपुर में आवासीय प्‍लॉट,

स्‍वामी सुमेधानंद सरस्‍वती की संपत्ति व जीवन परिचय

72 वर्षीय स्‍वामी सुमेधानंद सरस्‍वती के पिता नाम मायाराम आर्य है। ये सीकर तहसील के पास पिपराली के बालाना जोहड़ के रहने वाले हैं। स्‍वामी सुमेधानंद सरस्‍वती (बाबा) के पास 62 लाख 80 हजार 848 रुपए की संपत्ति है। 47 लाख 17 हजार 209 का ऋण भी है। स्‍वामी सुमेधानंद सरस्‍वती की चल संपत्ति में हाथ में नकदी- 141574 रुपए पीएनबी पिपराली में-8520 रुपए एसबीआई संसद भवन दिल्‍ली में 5874 रुपए एसबीआई पिपाराली में 8411 रुपए इंडियन बैंक सीकर में 95 हजार 572 रुपए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में 50000 रुपए जमा हैं।

सीकर लोकसभा सीट का इतिहास

राजस्‍थान के शेखावाटी की सीकर लोकसभा सीट के साल 2024 के चुनाव में भाजपा उम्‍मीदवार स्‍वामी सुमेधानंद सरस्‍वती का मुकाबला सीपीआईएम के अमराराम से होगा। अमराराम के लिए कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन के तहत सीकर सीट छोड़ी है। स्‍वामी सुमेधानंद सरस्‍वती से पहले सीकर से महादेव सिंह खंडेला, सुभाष महरिया व बलराम जाखड़ नेता भी सांसद चुने जा चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+