लोकसभा चुनाव 2024: राव राजेंद्र सिंह ने पानी की तरह बहाए रुपए, जानें BJP-कांग्रेस के टॉप 5 खर्चीले प्रत्याशी
Expensive Candidates Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में जीत के लिए प्रत्याशी प्रचार में पैसा पानी की तरह बहा रहे हैं। इस मामले में राव राजेंद्र सिंह शाहपुरा सबसे आगे हैं, जो राजस्थान के जयपुर ग्रामीण संसदीय क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार हैं।
राजस्थान की 25 में से 12 सीटों पर मतदान 19 अप्रैल को है। उनमें राव राजेंद्र सिंह की सीट जयपुर ग्रामीण भी शामिल है। लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के चुनाव प्रचार में रुपए खर्च करने के मामले में भाजपा उम्मीदवार आगे हैं। कांग्रेस वालों ने खर्चा कम किया है।

चुनाव खर्च में टॉप 5 भाजपा उम्मीदवार
59.10 लाख रुपए राव राजेंद्र सिंह शाहपुरा, जयपुर ग्रामीण सीट
58.32 लाख रुपए देवेंद्र झाझड़िया चूरू
49.49 लाख रुपए प्रियंका बैलान, श्रीगंगानगर
46.42 लाख रुपए शुभकरण चौधरी, झुंझुनूं
42.55 लाख रुपए अर्जुन राम मेघवाल, बीकानेर
चुनाव खर्च में टॉप 5 कांग्रेस उम्मीदवार
44.76 लाख रुपए कुलदीप इंदौरा, श्रीगंगानगर
40.71 लाख रुपए गोविंद मेघवाल, बीकानेर
36.53 लाख रुपए राहुल कस्वां, चूरू
34.84 लाख रुपए अनिल चौपड़ा, जयपुर ग्रामीण
30.52 लाख रुपए ललित यादव, जयपुर
प्रताप सिंह खाचरियावास का सबसे कम खर्च
लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में राजस्थान की 12 सीटों के सभी उम्मदीवारों में चुनाव प्रचार में सबसे कम पैसे प्रताप सिंह खाचरियावास ने किए हैं। 10.17 रुपए खर्च करने वाले प्रताप सिंह जयपुर शहर सीट से भाजपा की मंजू शर्मा के सामने चुनाव लड़ रहे हैं।
जयपुर में प्रताप सिंह के कम खर्च की कई वजह मानी जा रही है। एक तो यह कि कांग्रेस ने पहले जयपुर में सुनील शर्मा को टिकट दिया था। बाद में उनका टिकट काटकर प्रताप सिंह खाचरियावास को थमाया। ऐसे में इनको चुनाव प्रचार में कम समय मिला। दूसरी वजह ये भी है कि शहरी क्षेत्र में आबादी कम क्षेत्र में ही हैं। मतलब चुनाव प्रचार के लिए दूर दूर के गांव-गांव ढाणी-ढाणी नहीं जाना पड़ा।
लोकसभा चुनाव में खर्च की अधिकतम सीमा क्या है?
चुनाव आयोग के अनुसार लोकसभा चुनाव 2024 में एक प्रत्याशी के चुनाव प्रचार की अधिकतम सीमा 95 लाख रुपए है। कोई भी प्रत्याशी निर्धारित सीमा से अधिक राशि खर्च नहीं कर सकते। 95 लाख के खर्च में सार्वजनिक बैठकों, रैलियों, विज्ञापनों, पोस्टर, बैनर, वाहनों का खर्च शामिल है। लोकसभा चुनाव 2004 में खर्च की सीमा 30 लाख रुपए थी, जिसे बढ़ाकर साल 2024 में 95 लाख रुपए कर दी गई।












Click it and Unblock the Notifications