Phalodi Satta Bazar: फलोदी सट्टा बाजार का सबसे बड़ा अनुमान, BJP किस स्‍टेट में कितनी सीटें जीत रही?

Phalodi Satta Bazar News: लोकसभा चुनाव 2024 में तीन चरण पूरे हो चुके हैं। 10 राज्‍यों की 96 सीटों पर चौथे चरण का मतदान 13 मई को होगा। अब तक लोकसभा की कुल 543 में से 283 सीटों पर मतदान प्रक्रिया पूर्ण हो गई है।

इस बीच राजस्‍थान के फलोदी सट्टा बाजार ने लोकसभा चुनाव 2024 में अब तक का सबसे बड़ा अनुमान लगाया है। राज्‍यों में भाजपा को मिलने वाली सीटों की भविष्‍यवाणी कर डाली है। फलोदी के सटोरिए सही साबित होंगे या गलत? इसका पता तो 4 जून को होने वाली मतगणना से चलेगा।

Phalodi Satta Bazar prediction on BJP

फिलहाल, फलोदी सट्टा बाजार में भाजपा की 297 से 300 की जीत के सौदे हो रहे हैं। वहीं, कांग्रेस को 62-64 सीटों का सैशन चल रहा है। लोकसभा चुनाव 2024 में मतदान के चरण जैसे-जैसे समाप्‍त हो रहे हैं, वैसे-वैसे भाजपा की सीटों की संख्‍या भी लगातार गिर रही हैं।

Phalodi Satta Bazar Congress

भाजपा वाले खुद दावा कर रहे हैं कि अबकी पार 400 पार, मगर लोकसभा चुनाव आचार संहिता लगने पर फलोदी सट्टा बाजार भाजपा 345 से ज्‍यादा सीटें मिलने का अनुमान लगा रहा था, जो अब 300 भी पार नहीं कर रहा है। वहीं, पहले कांग्रेस को 40-45 सीटें दे रहे थे, जो अब 64 तक पहुंच गए। ऐसे में सातों चरण का मतदान समाप्‍त होने के बाद स्थिति अधिक साफ होगी।

अब फलोदी सट्टा बाजार ने ताजा अनुमान शेयर किया है, उसमें कई चौंकाने वाली बातें हैं। गुजरात में राजपूतों के विरोध के बावजूद भाजपा द्वारा क्लीन स्वीप की हैट्रिक लगाने का दावा किया जा रहा है जबकि राजस्‍थान में दस साल बाद आधा दर्जन सीटों पर कांग्रेस का खाता खुलता दिख रहा है।

फलोदी सट्टा बाजार: भाजपा को कहां कितने सीटों का अनुमान?

गुजरात में 26 सीटें भाजपा
मध्‍य प्रदेश में 27-28 सीटें भाजपा
राजस्‍थान में 18-20 सीटें भाजपा
छत्‍तीसगढ़ में 10-11 सीटें भाजपा
उत्‍तराखंड में 5 सीटें भाजपा
दिल्‍ली में 6-7 सीटें भाजपा
हरियाणा में 5-6 सीटें भाजपा
उत्‍तर प्रदेश 64-65 सीटें भाजपा
झारखंड में 10-11 सीटें भाजपा
तमिलनाडु में 3-4 सीटें भाजपा
ओडिशा में 11-12 सीटें भाजपा
पंजाब में 2-3 सीटें भाजपा
तेलंगाना में 5-6 सीटें भाजपा
हिमाचल में 4 सीटें भाजपा
पश्चिम बंगाल में 20-22 सीटें भाजपा

Phalodi Satta Bazar BJP

तमिलनाडु में चल गया BJP का अन्‍नामलाई कार्ड?

फलोदी सट्टा बाजार का मानना है कि तमिलनाडु में भाजपा का अन्‍नामलाई कार्ड सफल होता दिख रहा है। तमिलनाडु की हॉट सीट कोयंबटूर से भाजपा ने अन्‍नामलाई पर दांव लगा रखा है। कर्नाटक कैडर में भारतीय पुलिस सेवा के अफसर रहे अन्नामलाई ने साल 2019 में आईपीएस से इस्तीफा देकर साल 2020 में भाजपा ज्‍वाइन की थी। महज 37 साल की उम्र में ही तमिलनाडु भाजपा प्रदेशाध्‍यक्ष भी बन गए थे। अन्नामलाई (Annamalai) का पूरा नाम अन्नामलाई कुप्पुस्वामी है। फलोदी सट्टा बाजार का अनुमान है कि अन्नामलाई जीत दर्ज कर लेंगे।

नोटः यहां पर दी गई जानकारी अखबार, मीडिया रिपोर्ट्स और सट्टा बाजारों के जानकारों के माध्यम से दी गई है। हमारा उद्देश्य सट्टा को किसी भी प्रकार से प्रोत्साहन करना नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+