Barmer : रोजगार की मांग को लेकर पचपदरा रिफाइनरी के आगे बवाल, दो वाहन फूंके व बसों में तोड़-फोड़

रोजगार की मांग को लेकर पचपदरा रिफाइनरी के प्रदर्शन कर रहे लोगों दो वाहनों में आग लगाई

राजस्‍थान के बाड़मेर जिले में स्थित पचपदरा रिफाइनरी में रोजगार की मांग के साथ बड़ा बवाल हो गया। दो वाहनों में आग लगा दी। साथ ही कई बसों में तोड़फोड़ की गई है। आरोप है कि पचपदरा रिफाइनरी के आगे धरना दे रहे लोगों पर गाड़ी चढ़ाने के प्रयास के बाद बवाल मच। धरने पर बैठे लोग आक्रोशित हो गए और रिफाइनरी में लगी दो वाहनों को आग के हवाले कर दिया। वाहनों में आगजनी की खबर मिलने पर बालोतरा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, बालोतरा व पचपदरा डीएसपपी भी मौके पर पहुंचे।

Pachpadra refinery

मीडिया से बातचीत में बालोतरा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश आर्य ने बताया कि मंगलवार को रिफाइनरी के गेट संख्या 3 के आगे रोजगार की मांग को लेकर बड़ी सख्या में लोग एकत्रित हो गए थे, जिस पर लोगों से वार्ता करने के लिए पचपदरा तहसीलदार इमरान खां सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। इस दौरान बिना नम्बर के वाहन आए और वार्ता के दौरान उन पर कथित तौर पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया। इसके बाद माहौल बिगड़ गया और धरने पर बैठे लोगों ने दो वाहनों में तोड़-फोड़ कर आग लगा दी।

Pachpadra refinery

घटना की गंभीरता को देखते हुए बालोतरा अतिरिक्त जिला कलेक्टर अश्विन कुमार, उपखंड अधिकारी विवेक व्यास, बालोतरा पुलिस उपाधीक्षक नीरज शर्मा, पचपदरा डीएसपी मदनलाल मीणा सहित बालोतरा, मंडली, कल्याणपुर सहित आस-पास के थानों का जाब्ता मौके पर पहुंचा।

कहा तो यह भी जा रहा है कि जब से पचपदरा रिफाइनरी में निर्माण कार्य शुरू हुआ तब से रोजगार पाने के लिए होड़ शुरू हो गई। कई बार आपसी कहासुनी भी हुई, लेकिन मंगलवार को हुए हिंसक उपद्रव से कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पचपदरा तहसीलदार इमरान खां कहते हैं कि रिफाइनरी के आगे कुछ लोग धरने पर बैठे थे। वार्ता के लिए ये मौके पर पहुंचे थे। इस दौरान कुछ लोग वाहन लेकर आए और लोगों पर चढ़ाने का प्रयास किया तो भीड़ ने वाहनों में आग लगा दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+