Rajasthan: पटवारी ने SDM को भेजा मैसेज, 'मैम, आप बहुत अच्‍छी हो, मुझे आपसे प्‍यार हो गया'

जालोर की रानीवाड़ा एसडीएम को अश्‍लील मैसेज भेजने वाला धामसीन पटवारी रमेश जाट चूरू जिले का रहने वाला है। पूर्व फौजी रमेश जाट धामसीन हल्‍के का पटवारी है।

Patwari SDM Love Story

राजस्‍थान के जालोर जिले के रानीवाड़ा उपखंड अधिकारी उस वक्‍त चौंक गई जब उन्‍हें वाट्सएप पर अपने ही क्षेत्र के 48 वर्षीय पटवारी का मैसेज मिला, जिसमें उसने प्‍यार का इजहार किया। एसडीएम की शिकायत पर पटवारी के ख्लिाफ कार्रवाई हुई है।

जानकारी के अनुसार चूरू निवासी 48 वर्षीय पूर्व फौजी रमेश जाट जालोार जिले की रानीवाड़ा तहसील में धामसीन का पटवारी है। हाल ही 'महंगाई राहत शिविर' के उद्घाटन समारोह में रानीवाड़ा की महिला एसडीएम आई थीं।

शिविर के उद्घाटन के बाद देर रात पटवारी रमेश जाट ने एसडीएम को उनकी शिविर में शिरकत करने की फोटो वाट्सअप पर भेजी और लिखा कि 'मैम, आप बहुत अच्छी हो। मुझे आपसे प्यार हो गया है'

देर रात को आया यह मैसेज देख एसडीएम ने पहली बार में तो यह सोचकर इग्‍नोर कर दिया कि पटवारी ने ड्रिक की होगी और नशे में ऐसी हरकत की है। हद तो तब हो गई जब पटवारी ने दूसरे दिन सुबह फिर मैसेज भेजा। इसमें पटवारी ने रात वाले मैसेज का जवाब मांगा था।

इस पर एसडीएम ने तहसीलदार को शिकायत करके पटवारी को पाबंद करने को बोला। तब पटवारी ने हद ही पार कर दी और तहसीलदार को ही धमकाने लगा। बोलने लगा कि 'साहब आप मेरे अधिकारी हो, मगर इसका यह मतलब नहीं कि आप मेरे प्‍यार के बीच में आए'

तहसीलदार द्वारा पाबंद किए जाने के बाद भी पटवारी एसडीएम को अश्‍लील मैसेज भेजता रहा। परेशान होकर एसडीएम ने शुक्रवार को रानीवाड़े पुलिस थाने में पटवारी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। मामले की जांच डीएसपी शंकरलाल कर रहे हैं।

डीएसपी शंकरलाल ने बताया कि पटवारी को अरेस्‍ट कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। उधर, जालोर जिला कलेक्‍टर निशांत जैन पटवारी रमेश को निलंबित कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+